ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
ओवैस शाह का विकेट अहम रहा: हरभजन
मुंबई, एजेंसी
First Published:12-04-12 05:39 PM
मुंबई इंडियन्स के कप्तान हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स पर 27 रन की जीत के बाद कहा कि अगर ओवैस शाह कुछ देर और बल्लेबाजी करते तो उनकी टीम मैच हार सकती थी।
शाह ने 42 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली। उन्हें लसिथ मलिंगा ने पारी के 15वें ओवर में बोल्ड किया जबकि टीम का स्कोर तीन विकेट पर 134 रन था और रॉयल्स के पास जीत का मौका था। शाह के आउट होने के बाद रायल्स की टीम अपनी राह से भटक गई।
हरभजन ने मैच के बाद कहा कि मलिंगा पर आप पूरा भरोसा कर सकते हो और विकेट के लिए उसे कभी भी गेंद थमा सकते थे। अगर शाह तीन ओवर और बल्लेबाजी करता तो मैच संभवत: 19वें ओवर में ही खत्म हो जाता। मुंबई इंडियन्स के कप्तान ने कहा कि ओस को लेकर गेंदबाजी में थोड़ी समस्या हो रही थी। हरभजन ने कहा कि ओस से थोड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन जब आप 197 रन का स्कोर बनाते हो तो विरोधी टीम को लगातार तेजी से रन बनाने होते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनकी टीम के पास मौका था लेकिन इस हार से भी कुछ सकारात्मक पक्ष सामने आए हैं। द्रविड़ ने कहा कि हमने सोचा था कि हमारे पास भी मौका है। हमारे ऊपर थोड़ा दबाव था। युवा खिलाड़ी परेशान भी हो गए थे लेकिन इस मैच से भी हमारे लिए कुछ सकारात्मक पक्ष निकलकर आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनकी टीम के पास मौका था लेकिन इस हार से भी कुछ सकारात्मक पक्ष सामने आए हैं। द्रविड़ ने कहा कि हमने सोचा था कि हमारे पास भी मौका है। हमारे ऊपर थोड़ा दबाव था। युवा खिलाड़ी परेशान भी हो गए थे लेकिन इस मैच से भी हमारे लिए कुछ सकारात्मक पक्ष निकलकर आए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
