गुरुवार, 23 मई, 2013 | 17:03 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
चोटिल ब्रावो चौथे वनडे से बाहर
इंदौर, एजेंसी
First Published:07-12-11 04:43 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ गुरुवार को होने वाले चौथे वनडे से पहले करारा झटका लगा जब उसका अहम बल्लेबाज डेरेन ब्रावो बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस अहम मैच से बाहर हो गया।

वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने आज होलकर स्टेडियम में मैच की पूर्व संध्या पर अनिवार्य प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि डेरेन ब्रावो अगले मैच से बाहर हो गया है। शिवनरायण चंद्रपाल जब टेस्ट (तीसरे टेस्ट में जो ड्रा रहा) में नहीं खेल पाया था तो युवा कीरोन पावेल ने उसकी जगह ली थी और जिम्मेदारी से खेला था। हमें अब भी यही दिखाना है।

सैमी ने हालांकि स्वीकार किया कि टीम को बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की कमी खलेगी जिसके पैर की मांसपेशियों में अहमदाबाद में तीसरे वनडे मैच के दौरान खिंचाव आ गया था, लेकिन कप्तान ने कहा कि इससे उसके दूसरे खिलाड़ी को मौका भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हां, हमें अपने बल्लेबाजी क्रम में ब्रावो की कमी खलेगी, लेकिन यह किसी और को मैदान पर उतरकर नाम कमाने का मौका देगा। हमारी टीम में सुधार हो रहा है और जब कोई खिलाड़ी नहीं खेल पाता जो उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी आकर अच्छा प्रदर्शन करता है।

सैमी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अहमदाबाद में 16 रन की जीत से उनकी टीम का मनोबल बढ़ा होगा। वेस्टइंडीज सीरीज में अभी 1-2 से पिछड़ रहा है। सैमी ने कहा कि उनकी टीम दो महीने से भी अधिक समय तक कैरेबिया से बाहर रहने के बाद दौरे का सकारात्मक अंत करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब दो मैच बचे हैं और अधिकांश खिलाड़ी लगभग ढाई महीने से घर से दूर हैं। हम सकारात्मक अंत करना चाहते हैं। हमें विश्वास करना होगा कि हम जीत सकते हैं। यह हमारे लिए अहम मैच होगा और उम्मीद करते हैं कि हम इसे जीत पायेंगे और चेन्नई में अंतिम मैच को निर्णायक बनाएंगे।
वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा कि पिछले मैच में उनके द्वारा खेली गई पारी से अहम टीम की जीत थी। सैमी ने सिर्फ 17 गेंद में नाबाद 41 रन की पारी खेली थी और आंद्रे रसेल (नाबाद 40) के साथ सिर्फ 34 गेंद में 79 रन की साझेदारी की थी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए निजी संतुष्टि से अहम टीम का जीतना है। अधिक ध्यान टीम और उसके जीतने पर है।

सैमी ने खुलासा किया कि अहमदाबाद में चार विकेट चटकाकर मैन ऑफ द मैच बने रवि रामपाल को प्यार से बाज कहा जाता है और उन्होंने फिट रहने पर त्रिनिदाद के इस युवा तेज गेंदबाज के उज्जवल भविष्य की भविष्यवाणी की। भारत के कार्यवाहक कप्तान वीरेंद्र सहवाग को तीनों मैचों में टॉस गंवाने के संदर्भ में सैमी ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह ऐसा सिक्का चाहते जिसके दोनों तरफ हेड हो।

उन्होंने कहा कि शायद मुझे ऐसे सिक्के की जरूरत है जिसके दोनों तरफ हेड हो। मैं हमेशा हेड कहता हूं। मैंने धौनी को भी यही कहा और मैं कभी टॉस नहीं जीता। दुर्भाग्य से मैं टॉस नहीं जीतता।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°