शनिवार, 25 मई, 2013 | 19:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
उपलब्धता पर संदेह का नीलामी पर असर पड़ा : कोलिंगवुड
लंदन, एजेंसी
First Published:10-01-11 03:07 PM
Last Updated:10-01-11 03:12 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंग्लैंड के क्रिकेटर पॉल कोलिंगवुड ने स्वीकार किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे सत्र के टूर्नामेंट के दौरान उनके देश के खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संदेह होने की वजह से टीम मालिकों ने उनसे दूरी बनाई। बेंगलूर में दो दिवसीय नीलामी के दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के केवल सात खिलाड़ियों को खरीदा और केविन पीटरसन को उनके औहदे से कम दाम में खरीदा गया।
 
इस नीलामी में पीटरसन को डेक्कन चार्जर्स ने साढ़े छह लाख डॉलर में खरीदा जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने पिछले सत्र में इस दायें हाथ के बल्लेबाज को इस राशि से ढ़ाई लाख डॉलर अधिक दाम में खरीदा था। पीटरसन के अलावा एशेज़ सीरीज़ में हीरो रहे जेम्स एंडरसन, ग्रेम स्वान, क्रिस ट्रेमलेट, जोनाथन ट्रॉट, टिम ब्रेसनन और इयान बेल किसी भी टीम के मालिक को नहीं लुभा सके।
     
इस साल आठ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के चौथे सत्र और श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड टीम की टेस्ट सीरीज़ की तारीखें टकरा रही हैं। इस सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 26 मई से होना है और इंग्लैंड इससे पहले एक प्रथम श्रेणी मैच भी खेल सकती है। राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे गए कोलिंगवुड ने कहा कि इस वजह से (इंग्लैंड के खिलाड़ियों) बोली पर असर पड़ा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°