इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीलामी में लारा व गांगुली होंगे आकर्षण का केन्द्र
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:07-01-11 08:36 PM
Last Updated:07-01-11 08:47 PM
अपने शानदार प्रदर्शन से प्रशंसकों के दिल में अलग जगह बनाने वाले ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, एडम गिलक्रिस्ट और सौरव गांगुली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शनिवार को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी पर नजरें गढ़ी रहेंगी कि कौन सी फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगा रही है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फ्रेंचाइजी अब भी इन क्रिकेटरों को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बेहतर समझती हैं। यह महज इत्तेफाक है कि ये चारों सीनियर खिलाड़ी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और जयसूर्या को छोड़कर अन्य तीनों को सबसे ज्यादा आधार मूल्य चार लाख डालर वाले वर्ग में रखा गया है। जयसूर्या को दो लाख डालर आधार मूल्य वाले वर्ग में रखा गया है।
आईपीएल नीलामी में 41 साल और आठ महीने की उम्र के ब्रायन लारा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे जिसके बाद सनथ जयसूर्या (41 साल और छह महीने) का नंबर आता है। सफल विकेटकीपर बल्लेबाज गिलक्रिस्ट (39 साल और दो महीने) इस सूची में तीसरे और पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली (38 साल और छह महीने) चौथे नंबर पर हैं।
इन चारों में फ्रेंचाइजियों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र लारा और गांगुली रह सकते हैं। माना जा रहा है कि गांगुली के लिए मुंबई इंडियंस, सहारा पुणे वारियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बोली लगा सकते हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
