सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो

बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
मोजेस माबहिदा स्टेडियम में दिखेगी क्रिकेट की जंग
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-01-11 03:25 PM
Last Updated:07-01-11 03:25 PM
पिछले साल जून-जुलाई में फीफा विश्वकप के मेजबानों में शुमार रहा मोजेस माबहिदा स्टेडियम नौ जनवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकमात्र टवेंटी20 मैच के साथ नई इबारत लिखते हुए पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी करेगा।
डरबन में बने इस खूबसूरत स्टेडियम ने फीफा विश्वकप 2010 के सात मैचों की मेजबानी की थी जिसमें चैम्पियन स्पेन और जर्मनी के बीच खेला गया सेमीफाइनल भी शामिल था। स्पेन ने यह मैच 1-0 से जीता था। फीफा विश्वकप के दौरान अपनी खूबसूरती से लोगों को प्रभावित करने वाला यह स्टेडियम अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टवेंटी20 मैच की मेजबानी के साथ क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी रंग जमाने को तैयार है।
डरबन के ही किंग्समीड स्टेडियम पर 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह एकमात्र टवेंटी20 मैच होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ कराने के बाद एकदिवसीय सीरीज़ से पहले इस मैच में जीत भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काफी अहम होगी।
वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की आक्रामक सलामी जोड़ी के चोटों के जूझने के कारण मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के इस मैच के साथ एक बार फिर टवेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की नीली जर्सी में दिखने की संभावना है। आईपीएल के तीनों टूर्नामेंटों में खेलने वाले तेंदुलकर ने अब तक केवल एक टवेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है और वह भी दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ दिसंबर 2006 में।
हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज़ में तेंदुलकर के जानदार प्रदर्शन के बाद भारत को इस टवेंटी20 मैच में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। तेंदुलकर के अलावा भारत की उम्मीदों का दारोमदार काफी हद तक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अनुभवी युवराज सिंह के अलावा सुरेश रैना, विराट कोहली और यूसुफ पठान पर होगा।
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई एक बार फिर तेज गेंदबाज जहीर खान और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की अनुभवी जोड़ी करेगी जबकि इन्हें प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल के अलावा आर अश्विन का भी साथ मिलेगा। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो इस मैच में टीम की कमान ग्रेम स्मिथ की जगह जोहान बोथा संभालेंगे। स्मिथ हालांकि टीम का हिस्सा हैं और सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे। टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार स्मिथ के अलावा एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, कोलिन इंग्राम और जेपी डुमिनी जैसे बल्लेबाजों पर होगा। यह मैच अनुभवी तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा जिन्होंने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई एनटिनी और बोथा करेंगे जबकि वेन पार्नेल, लोनवाबो सोतसोबे और रस्टी थेरोन उनका साथ निभाएंगे।
डरबन में बने इस खूबसूरत स्टेडियम ने फीफा विश्वकप 2010 के सात मैचों की मेजबानी की थी जिसमें चैम्पियन स्पेन और जर्मनी के बीच खेला गया सेमीफाइनल भी शामिल था। स्पेन ने यह मैच 1-0 से जीता था। फीफा विश्वकप के दौरान अपनी खूबसूरती से लोगों को प्रभावित करने वाला यह स्टेडियम अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टवेंटी20 मैच की मेजबानी के साथ क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी रंग जमाने को तैयार है।
डरबन के ही किंग्समीड स्टेडियम पर 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह एकमात्र टवेंटी20 मैच होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ कराने के बाद एकदिवसीय सीरीज़ से पहले इस मैच में जीत भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काफी अहम होगी।
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई एक बार फिर तेज गेंदबाज जहीर खान और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की अनुभवी जोड़ी करेगी जबकि इन्हें प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल के अलावा आर अश्विन का भी साथ मिलेगा। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो इस मैच में टीम की कमान ग्रेम स्मिथ की जगह जोहान बोथा संभालेंगे। स्मिथ हालांकि टीम का हिस्सा हैं और सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे। टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार स्मिथ के अलावा एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, कोलिन इंग्राम और जेपी डुमिनी जैसे बल्लेबाजों पर होगा। यह मैच अनुभवी तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा जिन्होंने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई एनटिनी और बोथा करेंगे जबकि वेन पार्नेल, लोनवाबो सोतसोबे और रस्टी थेरोन उनका साथ निभाएंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल