रविवार, 26 मई, 2013 | 01:24 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
नंद कुमार के अगवा बेटे के लौटने की खबर
 
टी20 विश्व कप में 100 दिन शेष
पाल्लेकल, एजेंसी
First Published:10-06-12 08:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
श्रीलंका में 18 सितंबर से शुरू हो रहे ट्वंटी20 क्रिकेट विश्व कप की 100 दिन की उलटी गिनती रविवार को शुरू हो गई। इस मौके पर पाल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कैंडी जिले के 350 से अधिक स्कूली बच्चों ने एक साथ खड़े होकर 100 का विशाल निशान बनाया।

इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस दौरान श्रीलंका क्रिकेट के साथ मिलकर कैंडी जिले में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने वाले लड़कियों और लड़कों को 100 क्रिकेट बल्ले दान दिए।

ट्वेंटी20 विश्व कप का आयोजन 18 सितंबर से सात अक्तूबर तक कोलंबो, हम्बनटोटा और पाल्लेकल में होगा। महिला वर्ग का ग्रुप चरण गाले में खेला जाएगा। आईसीसी ने साथ ही घोषणा की कि 12 जून के बाद से ट्वंटी20 विश्व कप के सभी मैचों के और अधिक टिकट उपलब्ध रहेंगे।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने कहा कि हम एशिया में पहले आईसीसी टवेंटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट से अब 100 दिन दूर हैं। यह साल की प्रतियोगिता और अधिक तूफानी होगी क्योंकि टी20 प्रारूप में खिलाड़ियों का कौशल बढ़ा है और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक श्रीलंका में मौजूद रहना चाहते हैं।

लोर्गट ने कहा कि टिकटों की बिक्री पर दूसरा चरण उन प्रशंसकों के लिए एक और मौका है जो इस साल की शुरूआत में स्टेडियम में अपनी जगह पक्की करने से चूक गए। ग्रुप मैचों की टीम 0.25 डॉलर से शुरू होगी जबकि फाइनल का टिकट 2.50 डॉलर से 45 डालर तक होगा।

महिला ट्वेंटी20 विश्व कप के गाले मे होने वाले ग्रुप चरण का कोई टिकट नहीं रखा गया है और यह दर्शकों के लिए मुफ्त उपलब्ध होगा। महिला वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल उसी दिन और उसी स्टेडियम में होंगे जिसमें पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। इन दोनों ही मैचों के लिए एक ही टिकट होगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°