रविवार, 19 मई, 2013 | 00:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
परेरा व मैथ्यूज ने दिलाई श्रीलंका को जीत
हम्बनटोटा (श्रीलंका), एजेंसी
First Published:02-06-12 11:57 AM
Last Updated:02-06-12 03:46 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऑलराउंडर तिषारा परेरा (नाबाद 32) की धुआंधार बल्लेबाजी के बाद एंजेलो मैथ्यूज (08 रन पर दो विकेट) की घातक गेंदबाजी से मेजबान श्रीलंका ने पाकिस्तान को पहले ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यहां शुक्रवार को 37 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंका ने परेरा की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाए जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम मात्र 17.4 ओवर में 95 रन पर सिमट गई।
 
परेरा ने मात्र 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से लाहिस तिरियाने ने 25 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 30 रन बनाए जबकि कुमार संगकारा ने 19, कुशल लोकुरच्छी ने 11 और दिनेश चांडीमल ने 10 रन का योगदान दिया।
 
मैथ्यूज ने चार ओवर में मात्र आठ रन देकर खालिद लतीफ (03) और पूर्व कप्तान शोएब मलिक (09) को आउट किया। उनकी घातक गेंदबाजी से प्रेरित उनके अन्य साथियों ने भी आक्रमण तेज कर दिया और पाकिस्तानी टीम को पूरे 20 ओवर खेलने का मौका नहीं दिया।
 
नुवान कुलशेखरा ने तीन ओवर में 13 और लसित मलिंगा ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए। सुचित्रा सेनानायके ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए जबकि परेरा को 2-4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट मिला। परेरा को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 
पाकिस्तान की ओर से ओपनर अहमद शहजाद सर्वाधिक 36 रन 42 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के सहारे बनाए। उनके अलावा केवल उमर अकमल (12) ही दहाई का आंकडा छू सके। सोहेल तनवीर ने 12 रन पर तीन और सईद अजमल ने 20 रन पर दो विकेट लिए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°