रविवार, 19 मई, 2013 | 01:58 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
फिलेंडर का पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध
जोहांसबर्ग, एजेंसी
First Published:21-12-12 11:03 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वर्नेन फिलेंडर का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। फिलेंडर इस समय हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं।

न्यू लैंड्स में कोबरा और टाइटंस के बीच खेले जा रहे प्रथमश्रेणी मैच के दौरान फिलेंडर को यह समस्या उत्पन्न हुई। स्कैन के लिए जाने से पहले फिलेंडर ने पांच ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट झटका। शुरुआत में ऐसा लगा कि वह सात से 10 दिन में इससे उबर जाएंगे लेकिन स्कैन का परिणाम आने के बाद पता चला कि इससे उबरने में उन्हें दो सप्ताह का समय लगेगा।

वेबसाइट ‘क्रिक इंफो डॉट कॉम’ के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी टीम के प्रबंधक मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि एमआरआई स्कैन से पता चला है कि उनके बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है। इस तरह की चोट से उबरने में साधारणतया 10 से 14 दिन का समय लग सकता है।

उल्लेखनीय है कि सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच दो जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा। बकौल मूसाजी, ‘‘हम एक सप्ताह में उनकी चोट का मूल्यांकन करेंगे, इसके बाद ही उनके टेस्ट सीरीज़ की उपलब्धता के बारे में पता चलेगा।’

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°