चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मॉरिस टी20 सीरीज़ के बाकी मुकाबलों से बाहर
डरबन, एजेंसी
First Published:22-12-12 03:29 PM
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के मध्यम गति के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस पैर में तकलीफ की वजह से न्यूजीलैंड के साथ जारी तीन ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज़ के बाकी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
मॉरिस ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर का पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 3.4 ओवर की गेंदबाजी में 19 रन खर्च कर दो विकेट झटके। पैर में तकलीफ बढ़ जाने की वजह से वह अपना अंतिम ओवर पूरा नहीं कर सके और मैदान छोड़कर बाहर चले गए।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के प्रबंधक मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि यह वही चोट है जिससे वह पहले संघर्ष कर रहे थे। उन्हें फिटनेस टेस्ट के लिए भेजा गया था और उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट दिया और वह इससे उबर गए थे। लेकिन जब वह अपने कोटे के चौथा ओवर फेंक रहे थे उस समय सम्भवत: उनकी तकलीफ बढ़ गई थी। उन्हें इससे उबरने में दो से तीन सप्ताह का समय लगेगा, इसलिए वह सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
