चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
वापसी के बाद 200वां टेस्ट खेलेगा दक्षिण अफ्रीका
जोहानिसबर्ग, एजेंसी
First Published:29-11-12 04:47 PM
दक्षिण अफ्रीका पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को जब तीसरा और अंतिम टेस्ट खेलने उतरेगा तो यह उसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद 200वां टेस्ट मैच होगा। दक्षिण अफ्रीका रंगभेद की नीति के कारण दो दशक से भी अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहा।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक सीईओ जाक फॉल ने कहा कि यह सीएसए और विशेषकर उन 79 क्रिकेटरों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है जिन्होंने टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका को नए मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस मैच पर काफी कुछ दांव पर लगा है तथा क्रिकेट जगत नंबर एक टेस्ट रैंकिंग को लेकर काफी उत्सुक है।
फॉल ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे कल ही कैपलर वेसल्स के नेतृत्व में हमने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला हो। इस मैच में हमारी वर्तमान चयनसमिति के समन्वयक एंड्रयू हडसन ने टेस्ट शतक लगाया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
