बुधवार, 19 जून, 2013 | 03:32 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मैकलॉरेन को पर्थ टेस्ट में बुलावा
एडिलेड, एजेंसी
First Published:27-11-12 03:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऑस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में चोटिल जाक कैलिस और वनरेन फिलेंडर के खेलने को लेकर पैदा संदेह के बाद ऑलराउंडर रेयान मैकलॉरेन को पर्थ टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में फिलेंडर को अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था जबकि कैलिस के हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पर्थ टेस्ट में खेलने को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं हो पाई है।
 
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका चयन संयोजक एंडू हडसन ने कहा कि हमारे पास मुख्यतौर पर ऑलराउंडर हैं। मैकलॉरेन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते है जबकि वह गेंदबाजी में भी सक्षम हैं।
 
मैकलॉरेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ष 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेला था। इस दौरान ऑलराउंडर ने 30 रन देकर एक विकेट तथा नाबाद 30 रनों की पारी खेली थी। मैकलॉरेन पिछले काफी समय से दक्षिण अफ्रीका-ए की ओर से खेल रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय टीम में उन्हें कभी स्थाई रूप से जगह नहीं दी गई है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट पर्थ में 30 नवंबर से खेला जाना है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°