बुधवार, 22 मई, 2013 | 19:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
तनवीर वनडे मैचों के लिए भी पाक टीम में
कराची, एजेंसी
First Published:04-06-12 06:02 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पेसर सोहेल तनवीर को ट्वटी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम देते हुए पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने आज उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल कर दिया।

तनवीर को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की ट्वंटी20 सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। यह सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज पाकिस्तान की शुरुआती वनडे टीम में शामिल नहीं था। उन्हें टीम मैनेजर के आग्रह पर वनडे टीम में लिया गया है। तनवीर चोटिल नासिर जमशेद की जगह लेंगे जो दौरा शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने जारी बयान में कहा कि टीम प्रबंधन के आग्रह और तनवीर की वर्तमान फार्म को देखते हुए चयनसमिति ने उन्हें एकदिवसीय टीम में भी रखने का फैसला किया। तनवीर ने अभी तक 43 वनडे में 55 विकेट लिए हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°