शनिवार, 25 मई, 2013 | 21:44 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
 
शमी को मिला घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-01-13 02:42 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बंगाल के गेंदबाज शमी अहमद को बेशक अपनी ही घरेलू टीम के स्टार गेंदबाज अशोक डिंडा के स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय आगाज करना अच्छा नहीं लगा होगा, लेकिन वह इस बात को लेकर जरूर खुश होंगे कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ उनके करियर की नई शुरुआत हुई है।

शमी को इस रणजी सत्र में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। 22 वर्षीय शमी ने अब तक 15 प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए 65 विकेट लिए हैं। इनमें से 31 इसी सत्र में बटोरे गए हैं। शमी ने इसी सत्र में इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में अपने अब तक के करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 79 रन देकर सात विकेट लिए थे।

शमी ने इस सत्र में गुजरात के खिलाफ तीन विकेट, मध्य प्रदेश के खिलाफ 11 विकेट, मुम्बई के खिलाफ दो विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ दो विकेट और हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट लिए। इस सत्र में वह दो बार पारी में पांच विकेट और मैच में 10 विकेट दो बार ले चुके हैं।

इससे पहले शमी ने 16 जून, 2012 को ग्रॉस इसलेट में भारत-ए की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। इसके बाद 23 सितम्बर, 2012 को भारत-ए के लिए ही खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ लिंकन में उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे। इसके बाद 26 सितम्बर को इसी टीम के खिलाफ शमी ने एक बार फिर से कमाल किया और तीन विकेट झटके।

असम के खिलाफ 2010 में अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज करने वाले शमी ने तीन साल से भी कम समय में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। वैसे शमी की प्रतिष्ठा एक विशेषज्ञ ट्वेंटी-20 गेंदबाज के तौर पर रही है लेकिन अब उनके सामने वनडे क्रिकेट में खुद को साबित करने की चुनौती है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°