चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर तोड़ा हार का क्रम
कोलंबो, एजेंसी
First Published:29-11-12 04:41 PM
टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 167 रन से हराकर लगातार पांच मैच में हार का क्रम तोड़ने के साथ दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की।
श्रीलंका के सामने 363 रन का लक्ष्य था लेकिन एंजेलो मैथ्यूज (84) के संघर्ष के बावजूद उसकी टीम आज यहां पांचवें और अंतिम दिन चाय के विश्राम के कुछ देर बाद 195 रन पर आउट हो गई। इस तरह से न्यूजीलैंड ने 14 साल बाद श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट मैच जीता। संयोग से मई 1998 में भी उसने श्रीलंका को कोलंबो में 167 रन के अंतर से हराया था।
न्यूजीलैंड की इस जीत में कप्तान रोस टेलर (142 और 74 रन) तथा केन विलियमसन (135 रन) के अलावा उसके तेज गेंदबाजों साउथी और बोल्ट ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों ने दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट और मैच में क्रमश: आठ और सात विकेट हासिल किए। टेलर को मैन ऑफ द मैच जबकि श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
श्रीलंका पर कल चौथे दिन ही हार का संकट मंडराने लगा था। उसने कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान सहित शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज 46 रन के अंदर गंवा दिए थे। श्रीलंकाई टीम ने आज जब चार विकेट पर 47 रन से आगे खेलना शुरू किया तो उसका दारोमदार अनुभवी तिलन समरवीरा और मैथ्यूज पर टिका था।
पहली पारी में सर्वाधिक 76 रन बनाने वाले समरवीरा (7) हालांकि सुबह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और अपने कल के स्कोर में केवल छह रन जोड़कर रन आउट हो गए। मैथ्यूज का इसके बाद विकेटकीपर प्रसन्ना जयवर्धने ने कुछ देर तक अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने 35 ओवर तक विकेट नहीं गिरने दिया और इस बीच छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे लेग स्पिनर टाड एस्टल ने दूसरे सत्र में प्रसन्ना जयवर्धने (29) को विकेटकीपर क्रूगर वान विक के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।
पहली पारी में चार विकेट लेने वाले बोल्ट ने इसके बाद पहली पारी में क्रीज पर काफी समय बिताने वाले सूरज रणदीव को दूसरी स्लिप में मार्टिन गुप्टिल के हाथों कैच कराया। रणदीव इस पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। नुवान कुलशेखरा (18) ने अगले 16 ओवर तक मैथ्यूज का साथ देकर श्रीलंका की उम्मीद जगायी लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद उसकी पारी सिमटने में देर नहीं लगी। बोल्ट ने एस्टल की गेंद पर दो छक्के जड़ने वाले कुलशेखरा और फिर मैथ्यूज को आउट करके न्यूजीलैंड को यादगार जीत दिलाई। इस बीच साउथी ने शमिंडा इरांगा को आउट किया। मैथ्यूज से उम्मीद की जा रही थी कि वह श्रीलंका के लिए वैसी ही भूमिका निभाएंगे जैसी कि कुछ दिन पहले एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस ने निभाई थी। दूसरे छोर से विकेट गिरने के कारण हालांकि उन पर दबाव बढ़ गया और ऐसे में उन्होंने कुछ तेजी भी दिखाई। मैथ्यूज ने आउट होने से पहले साउथी के एक ओवर में चार चौके लगाए। वह लगभग छह घंटे तक क्रीज पर रहे और उन्होंने इस बीच 228 गेंद खेलकर 11 चौके और एक छक्का लगाया।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल