रविवार, 26 मई, 2013 | 10:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
लोगों को हमारी सफलता की दुआ करनी चाहिए: अफरीदी
कराची, एजेंसी
First Published:11-09-12 04:53 PM
Last Updated:15-09-12 05:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने देशवासियों से राष्ट्रीय टीम की आईसीसी टी20 विश्व कप में सफलता के लिए दुआ करने की अपील की। अफरीदी की यह अपील ऑस्ट्रेलिया द्वारा कल दुबई में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में करारी शिकस्त के बाद आई है क्योंकि इस हार से सवाल उठने लगे हैं कि क्या टीम विश्व कप के लिए तैयार है या नहीं।

पाकिस्तान को टी20 मैच में अपनी सबसे बड़ी हार (94 रन) का मुंह देखना पड़ा जिससे उसकी पिछले शुक्रवार को रोमांचक जीत पर भी पानी फिर गया। हालांकि टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। अफरीदी ने दुबई में पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि यह निराशाजनक है कि हम आज टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर सके लेकिन हमें अब विश्व कप पर ध्यान लगाना होगा।

उन्होंने कहा कि हममें विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत है और लोगों को खिलाड़ियों पर भरोसा होना चाहिए तथा हमारी सफलता की दुआ करनी चाहिए। यह आलराउंडर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण टी20 सीरीज में नहीं खेल पाया था।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°