बुधवार, 22 मई, 2013 | 07:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सचिन को अभी छह-सात महीने और खेलना चाहिए: वकार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-12-12 06:18 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
लगभग 23 साल पहले सचिन तेंदुलकर के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस ने यहां कहा कि भारतीय क्रिकेट की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मास्टर ब्लास्टर को अभी छह सात महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहना चाहिए।

वकार से एजेंडा आज तक कार्यक्रम के दौरान कल जब पूछा गया कि क्या तेंदुलकर को संन्यास ले लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि पिछले छह सात साल से ऐसी बातें चल रही हैं। जब आलोचक उनके बारे में ऐसी बातें करते हैं वह बड़ी पारी खेलकर उसका करारा जवाब दे देते हैं। मैं समझता हूं कि भारतीय मध्यक्रम की जो वर्तमान स्थिति है उसे देखते हुए सचिन को अभी छह-सात महीने और खेलना चाहिए।

तेंदुलकर और वकार ने 1989 में एक ही टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। तेंदुलकर पिछले कुछ समय से अच्छी फार्म में नहीं हैं लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर फार्म में लौटने के संकेत दिए हैं।

पाकिस्तान के एक अन्य पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि वह तेंदुलकर के जुनून के कायल हैं। उन्होंने कहा कि उसने पिछले 20-22 साल से जुनून बना रखा है जो महत्वपूर्ण है। यदि उसमें खेल का जुनून है और फिटनेस है तो वह खेलना जारी रख सकता है। लोग कह रहे हैं कि वह 200 टेस्ट खेलना चाहता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा रिकार्ड है जो उसके नाम पर नहीं हो।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°