शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 13:03 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार  उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान  भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
 
लक्ष्मण की जगह कभी नहीं भरी जा सकती: तेंदुलकर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-08-12 08:23 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारत के सबसे सीनियर और अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि टीम इंडिया में वीवीएस लक्ष्मण की जगह को भरना काफी मुश्किल होगा और उन्हें हैदराबाद के इस कलात्मक बल्लेबाज की कमी खलेगी जिन्होंने तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

तेंदुलकर ने शनिवार को ट्वीट किया, जब मैं हैदराबाद में खेलने उतरूंगा तो मुझे बड़े शून्य का अहसास होगा। ऐसा शून्य जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। मेरे प्रिय मित्र, वीवीएस लक्ष्मण। पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि लक्ष्मण ऐसा क्रिकेट है जो एक पीढ़ी में एक बार सामने आता है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण का कैरियर असाधारण रहा। वह उन कुछ बल्लेबाजों में शामिल है जो लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन करते थे, ऐसी कला जिसमें कुछ लोग ही महारथ हासिल कर पाते हैं। लक्ष्मण के साथ एक दशक से भी अधिक समय तक ड्रेसिंग रूम बांटने वाले सौरव गांगुली ने ईडन गार्डन्स पर उनकी 281 रन की पारी को याद किया।

उन्होंने कहा कि यह लक्ष्मण के कैरियर का सबसे अहम दिन था। इस पारी का भारतीय क्रिकेट पर बड़ा प्रभाव है। इसने हमें काफी आत्मविश्वास दिया और हमें विश्वास कराया कि हम काफी पीछे नहीं हैं। इसके बाद हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय क्रिकेट ने लगातार सुधार जारी रखा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°