छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
कोई सचिन को संन्यास पर सलाह नहीं दे सकता: रिचर्ड्स
लंदन, एजेंसी
First Published:15-12-12 05:12 PM
वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स ने खराब फार्म के बावजूद सचिन तेंदुलकर का समर्थन करते हुए कहा कि यह सीनियर भारतीय बल्लेबाज अपने संन्यास पर फैसला करने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति है और जब तक चाहे उसे खेलते रहना चाहिए।
रिचर्ड्स ने बीबीसी रेडियो के कार्यक्रम में कहा कि कोई भी इतना योग्य नहीं है कि उसे (तेंदुलकर) कहे कि उन्हें लगता कि इस समय उन्हें जाना चाहिए। टीम में 39 वर्षीय तेंदुलकर के स्थान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज की छह पारियों में सिर्फ 18.66 की औसत से रन बनाए हैं।
रिचर्ड्स ने कहा कि जब आप संन्यास लेते हैं तो आप काफी लंबे समय तक बाहर हो जाते हो। यह कुछ हद तक मौत होने जैसा है इसलिए जब आप जीवित हैं और जो कर रहे हैं उसका लुत्फ उठा रहे हैं तो मेरे लिए यही सब कुछ है। तेंदुलकर के भविष्य को लेकर लोगों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया है। सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, दिलीप वेंगसरकर और सौरव गांगुली जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने उनसे अपील की है कि वह अपनी संन्यास की योजना पर चयनकर्ताओं के साथ बात करें।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
