सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
'कोई भी तेंदुलकर को बाहर नहीं कर सकता'
मुंबई, एजेंसी
First Published:23-12-12 03:57 PM
कभी सचिन तेंदुलकर के साथ वनडे क्रिकेट की मजबूत सलामी जोड़ी बनाने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस स्टार बल्लेबाज के वनडे से संन्यास लेने के फैसले का स्वागत किया लेकिन उनका मानना है कि मास्टर ब्लास्टर को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खेलना चाहिए था।
गांगुली ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ में खेलना चाहिए था। लेकिन यह उनका फैसला है और यह सही है। इस पर सवाल उठाये जा रहे थे कि उन्हें वनडे क्रिकेट खेलना चाहिए या नहीं। लेकिन मैं उनके फैसले से हैरान नहीं हूं। उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा।
तेंदुलकर और गांगुली की जोड़ी ने वनडे में 26 शतकीय साझेदारियां निभायी। इनमें से 21 साझेदारियां पहले विकेट के लिये निभायी गयी। ये दोनों ही विश्व रिकॉर्ड हैं। उन्होंने और गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतकीय साझेदारियां निभायी हं जो विश्व रिकॉर्ड है।
गांगुली ने कहा कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं में से कोई भी तेंदुलकर को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के लिये नहीं कह सकता था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन पर चयनकर्ताओं की तरफ से किसी तरह का दबाव था। यह उनका खुद का फैसला था। उन्हें कोई बाहर नहीं कर सकता था।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
