खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
सचिन-गांगुली ने किया पंकज राय पर किताब का विमोचन
कोलकाता, एजेंसी
First Published:03-12-12 05:53 PM
सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को पूरी भारतीय टीम की उपस्थिति में पूर्व सलामी बल्लेबाज स्वर्गीय पंकज राय पर लिखी गई किताब का विमोचन किया। इस किताब का नाम पंकज, बंगाल्स फोरगोटन हीरो को बंगाली खेल पत्रकार गौतम भट्टाचार्य ने लिखा है। इसे पंकज राय के बेटे प्रणव ने संपादित किया है। प्रणव ने भारत की तरफ से दो टेस्ट मैच खेले तथा वह राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे।
तेंदुलकर ने इस अवसर पर कहा कि मैं कभी उनसे नहीं मिला लेकिन मैंने क्रिकेट में उनके योगदान के बारे में काफी कहानियां सुनी हैं। उन पर लिखी गई किताब का विमोचन करना सम्मान की बात है। पंकज राय ने भारत की तरफ से 43 टेस्ट मैच खेले तथा पांच शतकों की मदद से 2442 रन बनाए। उन्होंने हालांकि हमेशा वीनू मांकड़ के साथ 1954-55 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले विकेट की 413 रन रिकार्ड साझेदारी के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी भी की थी। तेंदुलकर ने किताब के बंगाली संस्करण जबकि गांगुली और वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
