29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
पोंटिंग के हिसाब से नहीं चलेंगे सचिन: गंभीर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-11-12 06:32 PM
रिकी पोंटिंग के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के फैसले ने भले ही सचिन तेंदुलकर के संन्यास को लेकर चल रहे मुद्दे में आग में घी का काम किया हो लेकिन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि उनका सीनियर साथी अब भी टीम को काफी कुछ दे सकता है।
गंभीर ने कहा कि कोई भी किसी को संन्यास लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। प्रत्येक खिलाड़ी को पता है कि संन्यास लेने का सर्वश्रेष्ठ समय कौन सा है। पोंटिंग के संन्यास का मतलब यह नहीं है कि सचिन को भी संन्यास लेना होगा। यह व्यक्गित फैसला है। वे दो अलग देशों से संबंध रखते हैं और दो अलग व्यक्ति है। इसलिए तुलना करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।
आलोचक जब 39 वर्षीय तेंदुलकर के टीम में स्थान पर सवाल उठा रहे हैं जब गंभीर ने कहा कि इस सीनियर बल्लेबाज में अब भी भारत के लिए काफी रन बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी ही देश के लिए बड़ी चीज है। मुझे भरोसा है कि वह इससे उबर जाएगा। सभी उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। वह अब भी खेलने का आनंद उठाता है।
गंभीर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह भारत का महानतम क्रिकेटर है। वह मैदान पर ही नहीं बल्कि मेंटर के रूप में मैदान के बाहर भी योगदान देता है। उसमें अब भी भारत की ओर से काफी रन बनाने की क्षमता है। पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करने वाले पोंटिंग को गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया।
उन्होंने कहा कि वह महान खिलाड़ी है। वह अपनी शर्तों पर क्रिकेट खेला और अब अपनी शर्तों पर संन्यास ले रहा है। तीनों प्रारूपों में उसका रिकार्ड उसकी क्षमता की गवाही देता है। वह ऑस्ट्रेलिया का सबसे सफलतम कप्तान है। गंभीर ने महेंद्र सिंह धौनी का समर्थन किया और कहा कि उनके कप्तान के स्पिन के अनुकूल पिच की मांग करने में कुछ भी गलत नहीं है।
उन्होंने कहा कि एक कप्तान को वैसा विकेट मिलना चाहिए जिसकी वह मांग कर रहा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुद्दा बनाने की जगह हम सभी को उसका समर्थन करना चाहिए। अगर उसे लगता है कि हम किसी तरह की विकेट पर जीत सकते हैं तो हमें उसका समर्थन करना चाहिए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
