पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
संन्यास से हैरान पूर्व क्रिकेटरों का सचिन को सलाम
मुंबई, एजेंसी
First Published:23-12-12 03:53 PM
क्रिकेट जगत ने सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए रविवार को कहा कि रिकॉर्डों के बादशाह की उपलब्धियों तक पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिये नामुमकिन होगा।
इस 39 वर्षीय क्रिकेटर के वनडे से संन्यास लेने की घोषणा के तुरंत बाद इस पर प्रतिक्रियाएं आने लगी।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ में खेलना चाहिए था। लेकिन यह उनका फैसला है और यह सही है। इस पर सवाल उठाये जा रहे थे कि उन्हें वनडे क्रिकेट खेलना चाहिए या नहीं। लेकिन मैं उनके फैसले से हैरान नहीं हूं। उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा।
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन पर चयनकर्ताओं की तरफ से किसी तरह का दबाव था। यह उनका खुद का फैसला था। उन्हें कोई बाहर नहीं कर सकता था। तेंदुलकर के पहले कप्तान रहे के श्रीकांत ने कहा कि वह इस बल्लेबाज के फैसले से हैरान हैं।
उन्होंने कहा कि मैं उनके फैसले से हैरान हूं लेकिन वह सम्मान के साथ वनडे क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह टेस्ट क्रिकेट से भी सम्मान के साथ विदा होना चाहेंगे। उनकी निगाह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी टेस्ट सीरीज़ पर होगी।
श्रीकांत ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन उन्होंने हमेशा अच्छे आक्रमण के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया। चाहे वह 1992 विश्व कप हो या 2003 या फिर 2011 का विश्व कप उन्होंने हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।
31

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(4)
Esa khilari kam milte
By chandan kumar (24th-December-2012 07:58:PM)
jay
By santosh kumar (23rd-December-2012 08:04:PM)
hum salam karte hai is yodhdha ko, or inki izat umari nazaro me or badh gayi hai
By SANJAY PANDEY (23rd-December-2012 05:18:PM)
sachin jase khilari or insaan sattabddi me ek bar janam leten sachin ek antarastriya dahrohar
By manmohan chamoli (23rd-December-2012 04:36:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
