छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
ओझा फिर पांचवें स्थान पर, तेंदुलकर एक पायदान नीचे
दुबई, एजेंसी
First Published:09-12-12 06:14 PM
प्रज्ञान ओझा ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर फिर कब्जा कर लिया जबकि सचिन तेंदुलकर एक पायदान गिरकर 19वें स्थान पर आ गए। बाएं हाथ के स्पिनर ओझा ने छह अंक लेकर कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 773 रेटिंग अंक हासिल कर लिए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में पांच विकेट लिए।
ऑफ स्पिनर आर अश्विन दो पायदान चढ़कर हरफनमौलाओं की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेने के अलावा 91 रन भी बनाए। हरफनमौलाओं की सूची में दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस शीर्ष पर है।
भारत के ओपनर वीरेंद्र सहवाग एक पायदान चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए जबकि दिल्ली के उनके साथ गौतम गंभीर (35वें) भी एक पायदान चढ़े हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक पायदान चढकर 38वें स्थान पर पहुंच गए। चेतेश्वर पुजारा चार पायदान चढकर 25वें स्थान पर है जबकि युवराज सिंह दो पायदान गिरकर 71वें स्थान पर है। इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक एक पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल शीर्ष पर बने हुए हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन पहले स्थान पर हैं जबकि वेनरेन फिलांडर और श्रीलंका के रंगाना हेराथ संयुक्त दूसरे स्थन पर है। भारत के जहीर खान एक पायदान गिरकर 15वें स्थान पर आ गए हैं।
ऑफ स्पिनर आर अश्विन दो पायदान चढ़कर हरफनमौलाओं की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेने के अलावा 91 रन भी बनाए। हरफनमौलाओं की सूची में दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस शीर्ष पर है।
गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन पहले स्थान पर हैं जबकि वेनरेन फिलांडर और श्रीलंका के रंगाना हेराथ संयुक्त दूसरे स्थन पर है। भारत के जहीर खान एक पायदान गिरकर 15वें स्थान पर आ गए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल