बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम

पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना
हार की हैट्रिक से बचना चाहेंगे किंग्स
मुंबई, एजेंसी
First Published:21-04-12 03:00 PM
उंगली की चोट से उबर चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में वापसी की उम्मीद से जहां मुंबई इंडियंस को राहत मिली है वहीं लगातार दो मैच गंवा चुकी किंग्स इलेवन की टीम के लिए हार की हैट्रिक से बचने की चुनौती और कठिन हो गई है।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल पांच में अब तक पांच मैच खेले हैं जिनमें से उसे तीन में जीत मिली है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम छह अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। वहीं किंग्स इलेवन ने छह मैच खेले हैं और मात्र दो में जीत दर्ज की है तथा चार मैचों में हार झेली है। टीम चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
हरभजन सिंह की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में जीत के साथ आगाज किया था लेकिन इस मैच में टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी सचिन चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह टीम के आगामी चार मैचों में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद टीम को अपना दूसरा मैच गंवाना था लेकिन मुंबई ने तीसरे और चौथे मैच में लगातार दो जीत दर्ज की।
मगर टीम को अपने पांचवें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों घरेलू मैदान पर सात विकेट से शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हरभजन ने टीम की ओर से सर्वाधिक 33 रन बनाए और पूरी टीम 92 रन बनाकर पवेलियन का रुख कर गई। इसके बाद गेंदबाज भी बुरी तरह फ्लाप रहे। आर पी सिंह दो और प्रज्ञान ओझा एक विकेट हासिल कर सके।
किंग्स इलेवन के खिलाफ मुंबई की पूरी कोशिश रहेगी कि वह घरेलू दर्शकों को मायूस न करे। सचिन की वापसी से टीम को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। सचिन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी उंगली अब ठीक है और उनके पंजाब के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद है।
सचिन ने कहा कि मेरी उंगली अब ठीक है और मैं अब फिट हूं और रविवार को होने वाले मैच में खेलने की उम्मीद है। सचिन ने शुक्रवार को करीब दो घंटे नेट पर जमकर अभ्यास किया। सचिन की वापसी की खबर से किंग्स इलेवन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। किंग्स को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी तो इससे पहले भी टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स ने मात दी थी। पंजाब की टीम हार की हैट्रिक से बचने के लिए पूरी कोशिश करेगी। पंजाब की टीम को यदि टूर्नामेंट में वापसी करनी है तो उसे हर क्षेत्र में सुधार करना होगा। बल्लेबाजों को जहां ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे वहीं गेंदबाजों को जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे। पिछले मैच में डेविड ने 41 और मनदीप सिंह ने 33 रन की पारी खेली थी। उनके साथ अन्य बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे।
टीम के पास परविंदर अवाना, पीयूष चावला और प्रवीण कुमार जैसे गेंदबाज हैं। इन गेंदबाजों को टीम की जीत में अहम भूमिका निभानी होगी और रविवार को होने वाले मैच में मुंबई की टीम को जल्द आउट करना होगा। अन्यथा मुंबई को रोकना उनके लिए कतई आसान नहीं होगा।
किंग्स इलेवन की टीम को यह भली भांति पता है कि मुंबई ने भले ही पिछले मैच में मात्र 92 रन बनाकर सात रन की करारी हार ङोली हो लेकिन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। रॉयल्स के खिलाफ बल्ले से 64 रन बनाने और चार विकेट झटकने वाले कीरोन पोलार्ड ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक बार टिक गए तो प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों पूरे मैच में जूझते रह जाते हैं।
टीम के पास लसित मलिंगा और मुनाफ पटेल जैसे घातक गेंदबाज हैं। उनके खिलाफ क्रीज पर टिकना किंग्स इलेवन के लिए कड़ी चुनौती होगी। टीम को यदि हार की हैट्रिक से खुद को बचाना है तो हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल