बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
सचिन 30 रन पार करने पर खेलेंगे बड़ी पारी: गांगुली
कोलकाता, एजेंसी
First Published:04-12-12 08:56 PM
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में यदि 30 रन के पार पहुंचने में सफल रहते हैं तो वह बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहेंगे।
स्टार क्रिकेट पर हिन्दी कमेंटेटर के रूप में भी अपने जलवे बिखेर रहे गांगुली ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सचिन जब भी 20 या 30 का स्कोर पार करेंगे तो वह बड़ी पारी खेलने में सफल रहेंगे। अभी मुझे लगता है कि उनके लिए 30 रन पार करना बहुत जरूरी है। इसके लिए विकेट का अनुकूल होना भी जरूरी है क्योंकि जब कोई खिलाड़ी खराब दौर में रहता है तो यह काफी मायने रखता है।
गांगुली ने इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमियों से तेंदुलकर की अनावश्यक आलोचना करने से बचने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हम तेंदुलकर से जुड़ी नकारात्मक चीजों को ज्यादा तवज्जो देते हैं। हम उनकी आलोचना करते समय भूल जाते हैं कि उन्होंने सौ शतक लगाए हैं और भारत को कई मैच जिताए हैं। वह भारत की शान हैं और हम चाहते हैं कि वह जब संन्यास ले तो बल्ला ऊंचा करके जाएं।
इस पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धौनी की टीम को सलाह दी कि उन्हें कल से शुरू होने वाले मैच में विकेट को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए।
गांगुली ने कहा कि मैं भी जब कप्तान था तब उनसे (ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी) टर्नर बनाने के लिए कहता था लेकिन वह किसी की नहीं सुनते। लेकिन मुझे लगता है कि यदि ईडन का विकेट अपनी मूल प्रवृत्ति का रहे तो भारत की जीत के अवसर बढ़ जाएंगे। हमें अभी विकेट पर ध्यान देने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल