नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
उत्तराखंड का हवाई सर्वेक्षण करेंगे मनमोहन, सोनिया
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बेंगलोर की नजरें जीत की राह पर लौटने पर
बेंगलुरु, एजेंसी
First Published:05-05-12 03:58 PM
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम रविवार को यहां डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले के साथ हार के क्रम को तोड़ने और जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी। प्ले ऑफ में जगह बनाने की जंग अब तेज हो गई है और अब प्रत्येक हार और जीत अधिक मायने रखेगी।
बेंगलोर की टीम नौ अंकों के साथ छठे स्थान पर चल रही है और चौथे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपरकिंग्स से दो अंक पीछे है। टीम को पिछले दो मैचों में कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 47 रन जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चार विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
बेंगलोर की गेंदबाजी चिंता का विषय है। कप्तान डेनियल विटोरी प्रभाव छोड़ने में विफल रहे हैं जबकि भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और विनय कुमार ने भी निराश किया है। टीम की बल्लेबाजी भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल के अलावा विराट कोहली, सौरभ तिवारी और मयंक अग्रवाल प्रभावित करने में विफल रहे।
बेंगलोर की टीम मुथैया मुरलीधरन को टीम में शामिल करने पर विचार कर सही है। टीम में हालांकि चार ही विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं और ऐसे में एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर करना होगा। मुरलीधरन ने चार मैचों में 14 की औसत से आठ विकेट चटकाए हैं जबकि विटोरी 10 मैचों में केवल पांच विकेट हासिल कर पाएं हैं।
दूसरी तरफ चार्जर्स की टीम ने 10 मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं और प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद लगभग समाप्त होने के कारण टीम खतरनाक साबित हो सकती है क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
भाग्य चार्जर्स के पक्ष में नहीं रहा। टीम ने अंतिम गेंद पर चार मैच गंवाए। यहां तक कि क्षेत्ररक्षण टीम के लिए चिंता का सबब है जिसके कारण उसे कई मैचों में निराशा का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ मैचों में चार्जर्स के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कैमरन वाइट ने पुणे के खिलाफ 74 और चेन्नई के खिलाफ 77 रन की पारी खेली जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 82 रन बनाए। टीम को इनसे एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
टीम हालांकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जेपी डुमिनी की चोट को लेकर चिंतित है। वह पुणे और चेन्नई के खिलाफ नहीं खेल पाए। टीम को उम्मीद होगा कि यह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कल के मैच में उपलब्ध रहेगा और टीम को मजबूती देगा।
टीमें इस प्रकार हैं:
डेक्कन चार्जर्स : कुमार संगकारा (कप्तान), कैमरन वाइट, शिखर धवन, जीन पॉल डुमिनी, मनप्रीत गोनी, डेनियल हैरिस, पार्थिव पटेल, डेल स्टेन, रस्टी थेरन, इशांक जग्गी, अभिषेक झुनझुनवाला, क्रिस लिन, अमित मिश्रा, तन्मय मिश्रा, आशीष रेड्डी, आनंद राजन, अंकित शर्मा, टी ए राव, आकाश भंडारी, भरत चिपली, डेनियल क्रिस्टियन, केदार देवधर, वीर प्रताप सिंह, सैयद कादरी, डी रवि तेजा, अक्षत रेड्डी, बिप्लब समंत्र, स्नेह किशोर, सन्नी सोहेल, तन्मय श्रीवास्तव, टीपी सुधींद्र और अर्जुन यादव। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : डेनियल विटोरी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केपी अपन्ना, श्रीसंत अरविंद, अरूण कार्तिक, राजू भटकल, एबी डिविलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान, मुरलीधरन गौतम, क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, अबरार काजी, जहीर खान, विराट कोहली, चार्ल लांग्वेल्ट, एंड्रयू मैकडोनल्ड, अभिमन्यु मिथुन, मुथैया मुरलीधरन, करूण नायर, डर्क नैनेस, रेयान निनान, हर्शल पटेल, असद पठान, ल्यूक पामर्सबाच, चेतेश्वर पुजारा, रिली रोसोउ, जमालुददीन सैयद मोहम्मद, सौरभ तिवारी, विनय कुमार और विजय जोल।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल