पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
क्रिकेट जगत ने पोंटिंग के करियर की प्रशंसा की
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-11-12 03:23 PM
Last Updated:29-11-12 05:59 PM
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ पर्थ में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से उन्हें अपने 17 वर्ष लम्बे शानदार करियर के लिए किकेट्र जगत की हस्तियों से बधाई मिल रही है।
पोंटिंग अगले महीने की 19 तारीख को 38 वर्ष के हो जाएंगे। वह अभी तक 167 टेस्ट मैचों में 52.21 के औसत से 13366 रन बना चुके हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 257 रन रहा है। उनके खाते में 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं।
वनडे मैचों में भी पोंटिंग का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 375 मैचों में 42.03 के औसत से कुल 13,704 रन बनाए, जिनमें 30 शतक शामिल हैं। वनडे मैचों मे पोंटिंग का सर्वाधिक स्कोर 164 रन है।
पोंटिंग के हमवतन और पूर्व में साथ खेल चुके ग्लेन मैक्ग्रा और मैथ्यू हेडन ने उन्हें बधाई देते हुए अपने अंतिम और 168वें टेस्ट मैच में शतक जमाने को कहा है।
मैक्ग्रा ने लिखा कि इस असाधारण करियर के लिए बधाई। तुम्हें शतक के साथ करियर को समाप्त करते देखना बहुत शानदार होगा। तुम्हारे साथ खेलना गर्व की बात है। दोनों ने वर्ष 1999, 2003, 2007 के विश्व कप में मिली जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज हेडन ने कहा कि पोंटिंग को शानदार करियर की बधाई। तुम्हारा सन्यास लेना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा नुकसान है। अन्य देशों के खिलाड़ियों में इंग्लैंड के केविन पीटरसन और वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श ने भी इस महान बल्लेबाज की अपने अंदाज में प्रशंसा की।
पीटरसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि रिकी पोंटिंग का सन्यास...महान खिलाड़ियों के सन्यासों में से एक है। मैं हमेशा से ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने के लिए उत्साहित रहता हूं, ताकि मैं उन्हें नजदीक से बल्लेबाजी करता देख संकू।
वॉल्श ने पोंटिंग को उनके क्रिकेट के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि जिस तरह से तुमने अपने महान करियर को समाप्त किया है, वह बहुत शानदार है। क्रिकेट के बाद बहुत जीवन बचा है।
इंग्लैड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि श्रेष्ठ बल्लेबाज, मुझे जिसके खिलाफ खेलने का मौका मिला...रिकी पोंटिंग...ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट उनके बिना ऐसा नहीं रहेगा।
40

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
