चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल
रणजी ट्रॉफी : सर्विसेज ने जम्मू एंड कश्मीर को हराया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-12-12 03:41 PM
सर्विसेज ने पालम मैदान पर खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-सी मुकाबले के चौथे और अंतिम दिन मंगलवार को जम्मू एंड कश्मीर को पांच विकेट से पराजित कर पूरे छह अंक बटोरे।
जम्मू एंड कश्मीर की ओर से रखे गए 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसेज की टीम ने पांच विकेट पर जीत हासिल कर ली। सर्विसेज की ओर से यशपाल सिंह ने सर्वाधिक 61 जबकि रजत पालीवाल ने नाबाद 47 रन बनाए।
इससे पहले, सर्विसेज ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 71 रन बनाए थे। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज यशपाल (40) और पालीवाल (5) ने दिन के खेल की शुरुआत की।
जम्मू एंड कश्मीर की ओर से राम दयाल ने दो विकेट झटके। उल्लेखनीय है कि जम्मू ने पहली पारी में 85 जबकि दूसरी पारी में 269 रन बनाए थे। इसके जवाब में सर्विसेज ने पहली पारी में 221 रन बनाए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
