29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
बेल पर भारी धवन का शतक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-01-13 08:35 PM
कप्तान शिखर धवन की लाजवाब शतकीय पारी तथा मिलिंद कुमार और रजत भाटिया की अटूट शतकीय साझेदारी से दिल्ली ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर इंग्लैंड को दूसरे अभ्यास मैच में छह विकेट से हराकर भारतीय टीम को पांच मैचों की सीरीज से पहले सकारात्मक संदेश भेजा।
भारत ए के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में 91 रन बनाने वाले इयान बेल ने 125 गेंदों पर दस चौके और दो छक्कों की मदद से 108 रन ठोककर अपनी शानदार फार्म जारी रखी। इससे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 294 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
धवन (109 गेंद पर 110) की अगुवाई में दिल्ली ने हालांकि इसे बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी तथा 48.3 ओवर में चार विकेट पर 295 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड को इस तरह से 11 जनवरी से राजकोट में होने वाली एकदिवसीय सीरीज से पहले लगातार दूसरे अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा। उसे पहले मैच में भारत ए ने 53 रन से हराया था।
अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाने वाले धवन ने भारतीय टीम में वापसी का दावा मजबूत किया। उन्होंने उन्मुक्त चंद (37) के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़कर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। बाद में मिलिंद (नाबाद 78) और भाटिया (नाबाद 45) ने पांचवें विकेट के लिए 103 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
इंग्लैंड के लिए एलिस्टेयर कुक ने आज टीम की कमान संभाली। कुक (44) और बेल ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। कुक ने इसके बाद इयोन मोर्गन (52) के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। दिल्ली की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर वरुण सूद ने 45 रन देकर तीन विकेट लिए।
धवन और उन्मुक्त ने पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को भांपा और फिर कई दिलकश शाट लगाए। उन्मुक्त ने शुरू में स्टीवन फिन को निशाने पर रखा तथा उनके दो ओवरों में लगातार दो-दो चौके लगाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने भी अपने पसंदीदा शाट खेलने में देर नहीं लगाई। उन्होंने जाडे डर्नबाक पर प्वाइंट के ऊपर से छक्का लगाया जबकि स्टुअर्ट मीकर की गेंद स्क्वायर लेग के उपर से छह रन के लिए भेजी। उन्होंने अपना दसवां लिस्ट ए शतक भी छक्के से पूरा किया। यह छक्का उन्होंने ऑफ स्पिनर ट्रेडवेल की गेंद पर मिडविकेट पर जमाया था।
इस बीच उन्मुक्त ने हालांकि जेम्स ट्रेडवेल की उठती गेंद पर ड्राइव करने के प्रयास में मिड आफ पर खड़े कुक को कैच का अभ्यास कराया। ट्रेडवेल ने इसके बाद जागति आनंद को भी बोल्ड किया। मिलिंद ने ऐसे समय में धवन का साथ देकर दिल्ली की उम्मीदें जगाई। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। धवन शतक पूरा करने के बाद जो रूट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अपने पदार्पण मैच में खेल रहे वैभव रावल भी अधिक देर तक नहीं टिक पाए। डर्नबाक ने उन्हें बोल्ड किया जिससे दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 192 रन हो गया।
इसके बाद मिलिंद और भाटिया ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। शाम को ओस पड़ने और ठंड बढ़ने के बावजूद इन दोनों ने अंग्रेजों के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण का डटकर सामना किया। कुक ने सात गेंदबाजों को आजमाया लेकिन कोई भी इन दोनों पर प्रभाव नहीं छोड़ पाया। मिलिंद ने मीकर की गेंद पर कवर में विजयी चौका लगाया। उन्होंने अपनी 85 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि भाटिया ने 33 गेंद खेली तथा आठ चौके लगाए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
