बुधवार, 22 मई, 2013 | 20:36 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मिस्बाह ने श्रीलंकाई टीम की प्रशंसा की
केंडी (श्रीलंका), एजेंसी
First Published:10-06-12 04:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने श्रीलंका के हाथों पांच मैचों की सीरीज का दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला हारने के बाद विपक्षी टीम की जमकर तारीफ की है।

पाल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने पाकिस्तान को 76 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 119) और कप्तान माहेला जयवर्धने (53) की बेहतरीन पारी की बदौलत चार विकेट पर 280 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवर में ही 204 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने मिस्बाह के हवाले से लिखा है कि वास्तव में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। उनकी सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद दिलशान और माहेला ने अच्छी पारी खेली। पिच अच्छी थी। हमने जिस प्रकार शुरुआत की उससे लगा कि यह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। जब मैं और उमर अकमल आउट हुए वही मैच का टर्निग प्वाइंट रहा।

उल्लेखनीय है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से अजहर अली ने सबसे अधिक 96 रन बनाए थे। बकौल मिस्बाह, ''हमें खेल के तीनों विभाग में कड़ी मेहनत की जरूरत है। वह तीनों विभाग में हमसे बेहतर थे।'' मिस्बाह का इशारा बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की ओर था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°