रविवार, 26 मई, 2013 | 04:26 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ब्रेडमैन से एक कदम आगे हैं सचिन: हनीफ मोहम्मद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-01-13 08:32 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का मानना है कि सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी के मामले में डान ब्रेडमैन से एक कदम आगे हैं। हनीफ ने पत्रकारों से कहा कि सचिन ने क्रिकेट के मैदान पर जो हासिल किया है, वह यादगार है। कइयों को ब्रेडमैन महानतम क्रिकेटर लगते हैं लेकिन मुझे सचिन उपलब्धियों के मामले मे उनसे एक कदम आगे जान पड़ते हैं। वह तेंदुलकर के संन्यास की टाइमिंग से खुश नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि सचिन के संन्यास का टीम पर बुरा असर पड़ा है। भारत-पाक सीरीज के एक दिन पहले उनके संन्यास लेने से मुझे हैरानी हुई। यह गलत फैसला था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि तेंदुलकर ने यह फैसला क्यों लिया लेकिन कुछ तो जरूर गलत हुआ होगा। हनीफ ने कहा कि किसी कारण से उसने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा होगा लेकिन हमें नहीं पता कि हालात क्या थे। उसके फैसले की टाइमिंग दुरुस्त नहीं थी।

उन्होंने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि धौनी ने बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। वह बतौर बल्लेबाज भी बेहतर हुआ है। उसकी कप्तानी में कोई खामी नहीं है। यह बात दीगर है कि टीम मैच हार रही है लेकिन हार जीत को खेल का हिस्सा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°