लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
भारतीय टीम ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-01-13 04:31 PM
पाकिस्तान से सीरीज़ गंवाने के बावजूद भारतीय टीम ने रविवार को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी तथा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और खराब प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने खड़े वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर सहित सभी खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।
बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने हालांकि अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। जिससे उनके रविवार के मैच में खेलने को लेकर कयास लगाये जाने लगे।
भारतीय टीम चेन्नई में आठ विकेट और कोलकाता में 85 रन से हारने के बाद सीरीज़ पहले ही गंवा चुकी है लेकिन फिरोजशाह कोटला में होने वाला मैच उसकी प्रतिष्ठा से जुड़ गया है और टीम इसमें जीत दर्ज करने के लिये बेताब है। भारतीय खिलाड़ियों ने कोच डंकन फ्लैचर, गेंदबाजी कोच जो डेवेस और क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवर पैनी की देखरेख में लगभग तीन घंटे तक अभ्यास किया।
भारत की हार का मुख्य कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी रही और इसलिए सहवाग, गंभीर और विराट कोहली ने नेटस पर लंबे समय तक बल्लेबाजी की। सहवाग और गंभीर ने अभ्यास की शुरुआत की। भारत ए टीम में शामिल युवा तेज गेंदबाजों ईश्वर पांडे, परवेज रसूल और मोहित शर्मा ने सहवाग, गंभीर और धौनी को कुछ गेंदों पर परेशान करके अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा लेकिन उनकी असली परीक्षा इंग्लैंड के खिलाफ होगी। भारत ए और इंग्लैंड को रविवार को पालम ग्राउंड पर अभ्यास मैच खेलना है।
गंभीर ने पिछले कुछ मैचों में अपने साथी खिलाड़ियों को रन आउट करवाया और इसलिए आज उन्होंने कोहली के साथ नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए रनिंग बिटवीन द विकेट का अभ्यास भी किया। रविंदर जडेजा, सुरेश रैना, अंजिक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने भी नेट्स पर पर्याप्त समय बिताया।
कप्तान धौनी ने इस अवसर पर मौजूद चयनकर्ताओं सबा करीम और विक्रम राठौड़ से लंबी मंत्रणा करने के बाद बल्ला संभाला तथा तेज और स्पिन दोनों तरह के आक्रमण के सामने बल्लेबाजी की। भारतीय बल्लेबाजों में से अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ केवल धौनी ही अच्छा प्रदर्शन कर पाये हैं।
सहवाग ने भी बल्लेबाजी अभ्यास के बाद दोनों चयनकर्ताओं से लंबी बात की। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण सहवाग की इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिये टीम से बाहर होने की संभावना जतायी जा रही है। इस सीरीज़ के लिये टीम का चयन कल ही किया जाएगा।
भारतीय टीम में शामिल सभी तेज गेंदबाजों इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और शमी अहमद ने भी अपने हाथ खोले। रविचंद्रन अश्विन ने लंबे समय तक कोहली, गंभीर और धौनी को अभ्यास कराया। रैना ने भी अपनी स्पिन गेंदबाजी में निखार लाने की कोशिश की। उन्हें धौनी कामचलाऊ स्पिनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। टीम में शामिल विशेषज्ञ लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी आखिर में साथी स्पिनर अश्विन को बल्लेबाजी का अभ्यास कराया।
भारतीय टीम ने नेट्स पर आने से पहले हमेशा की तरफ फुटबॉल खेलकर वॉर्मअप किया और फिर क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
