ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
मिसबाह ने कहा, कोटला में भी कसर नहीं छोड़ेंगे
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-01-13 06:35 PM
पाकिस्तान ने भारत से पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज में भले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हो लेकिन कप्तान मिसबाह उल हक ने साफ किया कि कल फिरोजशाह कोटला में होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भी उनकी टीम किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी।
मिसबाह ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण हैं। हम जैसे पिछले दो मैचों में खेले हैं वैसे ही इस मैच में भी खेलेंगे। इस मैच में भी हम अपनी सबसे मजबूत टीम उतारेंगे। हम (क्लीनस्वीप की) कोशिश करेंगे। हम इसके लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि उनकी टीम ने अभी तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह चाहते हैं आगे भी वह इसे बरकरार रखे।
उन्होंने कहा कि हमारी टीम एक विभाग में ही अव्वल नहीं रही। उसने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारी तेज गेंदबाजी जरूर हमारी जीत की कुंजी साबित हुई। हमारे तेज गेंदबाजों ने अंतर पैदा किया। हमारे पास पहले ही अच्छे स्पिन गेंदबाज थे। मिसबाह ने माना कि चेन्नई और कोलकाता की तुलना में दिल्ली का मौसम काफी सर्द है लेकिन उन्होंने कहा कि लाहौर में उन्होंने ऐसे मौसम में ही अभ्यास किया था जिसका टीम को फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कोलकाता और विशेषकर चेन्नई का मौसम के हिसाब से यहां फर्क पड़ेगा लेकिन हमने लाहौर में अभ्यास किया था और वहां भी इतनी ही ठंड थी। हमने वहा अच्छा अभ्यास किया था और खिलाड़ियों को ऐसे मौसम में खेलने का आइडिया है। हमें उसका फायदा मिलेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
