शनिवार, 25 मई, 2013 | 08:20 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हैम्पशॉयर के लिए खेलेंगे अजमल
लंदन, एजेंसी
First Published:22-12-12 04:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल काउंटी के अगले सत्र 2013 में हैम्पशॉयर क्लब की ओर से खेलेंगे।

अजमल अगस्त और सितम्बर में हैम्पशॉयर क्लब में शामिल होंगे। उन्हें आस्ट्रेलिया के जॉर्ज बैले की जगह इस क्लब में जगह दी गर्ह है। बैले उस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ ट्वेंटी-20 सीरीज़ में राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलेंगे।

वेबसाइट ‘क्रिक इंफो डॉट कॉम’ के मुताबिक हैम्पशॉयर के प्रबंधक जाइल्स व्हाइट ने कहा कि वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उनके जुड़ने से क्लब को फायदा होगा।

उल्लेखनीय है कि अजमल ने 23 टेस्ट मैचों में 122 विकेट झटके हैं जिनमें इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 24 विकेट शामिल है। अजमल पिछले वर्ष वोरेस्टरशॉयर की ओर से खेले थे जहां उन्होंने तीन प्रथमश्रेणी मैचों में 17 और लिस्ट ए के चार मैचों में 11 विकेट झटके थे। इसके अलावा आठ ट्वेंटी-20 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाए थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°