प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI

कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम

'भारत के खिलाफ आक्रामकता, सकारात्मक सोच जरूरी'
कराची, एजेंसी
First Published:30-11-12 01:28 PM
पाकिस्तान के वनडे क्रिकेट कप्तान मिसबाह उल हक ने भारत के खिलाफ दिसंबर के अंत में शुरू होने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान आक्रामक, सकारात्मक और कड़ा क्रिकेट खेलने का वादा किया।
मिसबाह ने जियो न्यूज चैनल से कहा कि जब भी हम भारत से खेलते हैं तो दबाव और तनाव अलग तरह का होता है और इस दबाव से उबरने का एकमात्र तरीका आक्रामकता और सकारात्मक सोच है।
पाकिस्तान के टी20 कप्तान मोहम्मद हफीज ने कहा कि वह खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कप्तान के रूप में भी इस सीरीज को लेकर बेताब हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से क्रिकेट के अलावा अन्य कारणों से हम भारत के खिलाफ नियमित तौर पर द्विपक्षीय मैच नहीं खेल पा रहे। मेरा मानना है कि जहां तक भारत-पाक रिश्तों का सवाल है तो हमें खेल और क्रिकेट को अन्य चीजों से अलग रखना होगा क्योंकि जब भी कुछ होता है तो इससे क्रिकेट रिश्ते भी प्रभावित होते हैं।
हफीज ने कहा कि वह और अन्य खिलाड़ी दौरे को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि यह पांच साल बाद हो रहा है।
हफीज ने कहा कि मैं इस सीरीज को ऐसे मंच के तौर पर देखता हूं जो टीम के लिए दुनिया को यह दिखाने का मौका है कि हम किसी को भी कहीं भी हराने में सक्षम हैं। पाकिस्तान की मौजूदा टीम में काफी क्षमता है और आगामी दौरा यह दर्शाने का शानदार मौका है कि हम महान क्रिकेट देश हैं।
पाकिस्तान के टी20 कप्तान ने कहा कि पिछले तीन साल में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा उन्हें देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट को काफी श्रेय दिया जाना चाहिए। हफीज ने साथ ही कहा कि उन्हें भारत दौरे के दौरान अपने तेज गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
मिसबाह ने जियो न्यूज चैनल से कहा कि जब भी हम भारत से खेलते हैं तो दबाव और तनाव अलग तरह का होता है और इस दबाव से उबरने का एकमात्र तरीका आक्रामकता और सकारात्मक सोच है।
पाकिस्तान के टी20 कप्तान मोहम्मद हफीज ने कहा कि वह खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कप्तान के रूप में भी इस सीरीज को लेकर बेताब हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से क्रिकेट के अलावा अन्य कारणों से हम भारत के खिलाफ नियमित तौर पर द्विपक्षीय मैच नहीं खेल पा रहे। मेरा मानना है कि जहां तक भारत-पाक रिश्तों का सवाल है तो हमें खेल और क्रिकेट को अन्य चीजों से अलग रखना होगा क्योंकि जब भी कुछ होता है तो इससे क्रिकेट रिश्ते भी प्रभावित होते हैं।
हफीज ने कहा कि वह और अन्य खिलाड़ी दौरे को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि यह पांच साल बाद हो रहा है।
पाकिस्तान के टी20 कप्तान ने कहा कि पिछले तीन साल में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा उन्हें देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट को काफी श्रेय दिया जाना चाहिए। हफीज ने साथ ही कहा कि उन्हें भारत दौरे के दौरान अपने तेज गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल