शनिवार, 25 मई, 2013 | 23:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में नक्सली हमला स्थल पर खोजबीन के लिए 600 से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सक्रिय। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
'भारत के खिलाफ पाक को आक्रामक खेलना चाहिए'
लाहौर, एजेंसी
First Published:16-12-12 02:54 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और नवनियुक्त बल्लेबाजी सलाहकार इंजमाम-उल-हक ने अपने बल्लेबाजों को आगामी भारत दौरे पर आक्रामक क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। इंजमाम का कहना है कि इससे उनकी टीम दबाव को अच्छी तरह झेल सकती है।

पाकिस्तानी टीम वर्तमान में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारत दौरे की तैयारियों में जुटी हुई है और इंजमाम बल्लेबाजों की मदद के लिए एक हफ्ते तक यहीं उपलब्ध रहेंगे।

वेबसाइट ‘क्रिक इंफो डॉट कॉम’ के मुताबिक इंजमाम ने संवाददाताओं को बताया कि मेरा काम खिलाड़ियों को बल्लेबाजी की तकनीक समझाने की बजाय उन्हें अपने खेल अनुभव से मदद प्रदान करना है। मैं उनसे विपक्षी टीम के स्कोर का पीछा करने, लक्ष्य का निर्धारण कैसे करें और बल्लेबाजी करते वक्त जिन चीजों की जरूरत होती हैं, उनके सम्बंध में विचार-विमर्श कर रहा हूं।

पाकिस्तान को भारत में दो ट्वेंटी-20 और तीन एकदिवैसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं। वेबसाइट के मुताबिक इंजमाम ने कहा कि भारत में खेलने की परिस्थितियां अलग नहीं हैं। हम वहां जीतते आए हैं और दोबारा भी जीतेंगे। यह बस दबाव और उसे झेलने की बात है। हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने की जरूरत हैं।

उन्होंने बताया कि भारत दौरे पर खिलाड़ियों को अन्य चीजों की बजाय अपने खेल पर ध्यान लगाना होगा। हमें अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत हैं और दूसरे क्या कर रहे हैं, इससे चिंतित नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इंजमाम की कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत के साथ 22 वनडे मैच खेले हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°