मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
भारत के साथ इस साल सीरीज़ खेलेंगे :पीसीबी
कराची, एजेंसी
First Published:09-01-13 12:10 PM
पाकिस्तान को उम्मीद है कि उसे इस साल के आखिर में भारत के साथ पूरी सीरीज़ खेलने का मौका मिलेगा हालांकि भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में टीम भेजने या किसी तटस्थ स्थान पर खेलने से इनकार किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने सोमवार को स्वदेश लौटने के बाद कहा कि अगस्त में प्रस्तावित सीरीज़ के लिये अभी काफी समय बाकी है।
अशरफ ने कहा कि यह मानना गलत है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया है। दिल्ली में कोई फैसला नहीं लिया गया। मैंने कुछ विकल्पों पर बात की और मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम पाकिस्तान आयेगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीसीसीआई के साथ बातचीत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई वनडे सीरीज़ बड़ी सफलता है क्योंकि द्विपक्षीय संबंध बहाल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सीरीज़ दोनों देशों के लिये अहम थी। मैं भविष्य में संबंधों और मैचों को लेकर आशान्वित हूं।
अशरफ ने कहा कि पाकिस्तान की घरेलू सीरीज़ भारत में कराये जाने का भी एक प्रस्ताव था। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा प्रस्ताव भी रखा है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सीरीज़ को लेकर दोनों देशों के अवाम के उत्साह से साबित होता है कि वे भारत पाकिस्तान क्रिकेट को किस कदर तरस रहे थे।
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई अधिकारियों ने दिल्ली में हुई बैठक में कोई वादा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि बीसीसीआई सुरक्षा कारणों से अपनी टीम पाकिस्तान भेजने को लेकर आशंकित है।
अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा तटस्थ स्थान पर खेलने की उनकी कोई नीति नहीं है और वे इसमें बदलाव भी नहीं करना चाहते। अशरफ ने यह भी कहा कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दौरान करने से मना नहीं किया है लेकिन सीरीज़ का शेडयूल अभी तय नहीं हुआ है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने सोमवार को स्वदेश लौटने के बाद कहा कि अगस्त में प्रस्तावित सीरीज़ के लिये अभी काफी समय बाकी है।
अशरफ ने कहा कि यह मानना गलत है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया है। दिल्ली में कोई फैसला नहीं लिया गया। मैंने कुछ विकल्पों पर बात की और मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम पाकिस्तान आयेगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीसीसीआई के साथ बातचीत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई वनडे सीरीज़ बड़ी सफलता है क्योंकि द्विपक्षीय संबंध बहाल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सीरीज़ दोनों देशों के लिये अहम थी। मैं भविष्य में संबंधों और मैचों को लेकर आशान्वित हूं।
अशरफ ने कहा कि पाकिस्तान की घरेलू सीरीज़ भारत में कराये जाने का भी एक प्रस्ताव था। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा प्रस्ताव भी रखा है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सीरीज़ को लेकर दोनों देशों के अवाम के उत्साह से साबित होता है कि वे भारत पाकिस्तान क्रिकेट को किस कदर तरस रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा तटस्थ स्थान पर खेलने की उनकी कोई नीति नहीं है और वे इसमें बदलाव भी नहीं करना चाहते। अशरफ ने यह भी कहा कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दौरान करने से मना नहीं किया है लेकिन सीरीज़ का शेडयूल अभी तय नहीं हुआ है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
Sahi hai bhai, seema par goli aur barood ka khel, aur andar cricket ka
By divaker@live.in (9th-January-2013 01:48:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल