चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
पिच का बदलता मिजाज हार का कारण: मिसबाह
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-01-13 10:14 PM
पाकिस्तानी कप्तान मिसबाह उल हक ने भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप का स्वर्णिम अवसर गंवाने के लिए दिल्ली के सर्द मौसम और पिच के बदलते मिजाज को दोषी ठहराते हुए कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में क्रीज पर टिके रहना भी बहुत मुश्किल था।
पाकिस्तान तीसरे एकदिवसीय मैच में 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 157 रन पर आउट हो गया और भारत ने दस रन से जीत दर्ज करके उसे क्लीन स्वीप नहीं करने दिया।
मिसबाह ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि तापमान लगभग पांच या छह डिग्री था। हमने लाहौर में इस तरह के मौसम में अभ्यास किया था और कुछ टी20 मैच खेले थे लेकिन पिच का मिजाज बदल रहा था। स्पिनरों को भी अच्छी उछाल मिल रही थी और ऐसे में क्रीज पर टिके रहना आसान नहीं था।
उन्होंने कहा कि इस तरह की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिखती हैं लेकिन शाम को धुंध के कारण विकेट और खराब होता गया। हम यहां इतनी नमी की उम्मीद नहीं कर रहे थे। इस तरह के विकेट को पढ़ना बहुत मुश्किल होता है। क्रीज पर टिके रहना जरूरी था लेकिन भारतीय गेंदबाजों को भी श्रेय जाता है जिन्होंने परिस्थितियों का बहुत अच्छा उपयोग किया।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
