गुरुवार, 23 मई, 2013 | 15:13 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ब्रेसनन ने उड़ा दिए वेस्टइंडीज के होश
नाटिंघम, एजेंसी
First Published:28-05-12 04:32 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन (10 रन पर तीन विकेट) और जेम्स एंडरसन (12 रन पर दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 61 रन पर छह विकेट लेकर मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है।

वेस्टइंडीज ने हालांकि अब चार रन की बढ़त ले ली है लेकिन वह अपने छह शीर्ष बल्लेबाजों को खो चुका है। उसे मैच में बने रहने के लिए अपने चार पुछल्ले बल्लेबाजों के भरोसे बड़ा स्कोर बनाना होगा। स्टंप्स के समय कैरेबियाई टीम की पहली पारी के दोनों शतकधारी आलराउंडर मार्लोन सैम्युअल्स और डेरेन सैमी क्रीज पर थे। सैम्युल्स ने 13 रन बनाए हैं जबकि सैमी को अभी खाता खोंलना बाकी है।

ट्रेंटब्रिज की पिच गेंदबाजों के इतने माकूल हो गई कि दिनभर में कुल 14 विकेट गिरे। इनमें से आठ विकेट इंग्लैंड के जबकि वेस्टइंडीज के छह विकेट गिरे। इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट पर 259 रन से आगे खेलना शुरु किया था और वह 428 रन पर ढेर हो गई। विंडीज के लिए ब्रेसनन ने दोहरी मुश्किल खड़ी की। उन्होंने इंग्लैंड की लड़खड़ाई बल्लेबाजी में नाबाद 39 रन का योगदान दिया और फिर गेंद थामी तो तीन दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर कैरेबियाई टीम की कमर तोड़ दी।

वेस्टइंडीज की ओर से डेरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 22 और शिवनारायण चंद्रपाल ने 11 रन बनाए। इस तरह मेजबान टीम ने अपने आठ विकेट 169 रन जोड़कर गंवाए जबकि मेहमान टीम के छह विकेट मात्र 61 रन देकर झटक लिए। दूसरे दिन 102 रन बनाकर खेल रहे इंग्लिश बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस अपना स्कोर 141 रन तक ले गए जबकि 72 रन की अपनी पारी को आगे बढ़ाने उतरे उनके जोड़ीदार केविन पीटरसन इसमें केवल आठ रन का इजाफा कर सके।

स्ट्रॉस सातवें विकेट के रूप में 363 रन के टीम स्कोर पर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से इयान बेल ने 22, मैट प्रायर ने 16, ब्रेसनन ने नाबाद 39 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 25 रन बनाए जबकि उसे अतिरिक्त 41 रन तोहफे में मिले।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°