ब्रिटेऩ-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
जीत की लय जारी रखने उतरेगा भारत
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:04-02-12 03:16 PM
निराशाजनक दौरे पर पहली जीत से उत्साहित भारत त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकबाले में रविवार को जब ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा तो उसका इरादा टी20 की लय को वनडे क्रिकेट में जारी रखना होगा।
टेस्ट सीरीज में 0-4 की शर्मनाक हार और पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त के बाद भारत ने शुक्रवार रात मेजबान टीम को दूसरे टी20 मैच में आठ विकेट से हराकर मौजूदा दौरे पर पहली बार जीत का स्वाद चखा।
अब तक जूझ रही भारतीय टीम को सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और राहुल शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के आने से मजबूती मिली है। मैदान पर भारतीय टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है और टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि यह लय एकदिवसीय मैचों मे भी जारी रहेगी।
टीम में सीनियर खिलाड़ियों की भी मौजूदगी रहेगी और सचिन तेंदुलकर के एक बार फिर अंतिम एकादश का हिस्सा होने की उम्मीद है। सौवें अंतरराष्ट्रीय शतक की दहलीज पर खड़े तेंदुलकर ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए त्रिकोणीय सीरीज में खेलने का फैसला किया है।
इस महान बल्लेबाज को पिछले एक साल में काफी दबाव का सामना करना पड़ा है जिसमें वह 11 टेस्ट की 21 पारियों में शतक बनाने में नाकाम रहा है। तेंदुलकर इस दौरान दो बार नब्बे और एक बार 80 रन से अधिक बनाने में सफल रहे लेकिन वह अपना 100वां शतक पूरा नहीं कर पाए। तेंदुलकर की अंतिम एकादश में वापसी से रविचंद्रन अश्विन या प्रतिभावान लेग स्पिनर राहुल शर्मा को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है। अश्विन और राहुल दोनों ने टवेंटी20 मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। राहुल हालांकि अपने से अनुभवी स्पिन जोड़ीदार अश्विन पर थोड़े भारी पड़े।
अश्विन ने प्रति ओवर 7.12 रन खर्च करके केवल एक विकेट चटकाया जबकि राहुल ने 7.63 रन प्रति ओवर देकर तीन विकेट हासिल किए। अश्विन हालांकि राहुल की तुलना में बेहतर बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के टवेंटी20 कप्तान जॉर्ज बेले ने भी राहुल की तारीफ की क्योंकि छह फुट तीन इंच की लंबाई के कारण इस लेग स्पिनर को एमसीजी की सपाट पिच पर भी काफी उछाल मिल रहा था और उसके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं था।
भारत अगर दोनों स्पिनरों को मौका देना चाहता है तो उसके एक बल्लेबाज कम करना होगा और ऐसे में रोहित शर्मा को बाहर होना पड़ सकता है। तेंदुलकर की वापसी से शीर्ष क्रम को मजबूती मिलेगी। गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन तेंदुलकर की वापसी के बाद टेस्ट टीम के इन दोनों नियमित सलामी बल्लेबाजों में से एक को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरना होगा।
तीसरे नंबर पर गंभीर का रिकॉर्ड अच्छा है और उन्होंने विश्वकप फाइनल में इसी स्थान पर उतरते हुए 91 रन की शानदार पारी खेली थी। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी पहले दो टवेंटी20 मैचों में 48 और 21 रन की नाबाद पारियों के साथ फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। भारत की अंतिम एकादश में जहीर खान की वापसी की पूरी संभावना है और ऐसे में प्रवीण कुमार और आर विनय कुमार में से एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऑलराउंडर इरफान पठान को हालांकि अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और माइकल हस्सी सहित टेस्ट क्रिकेट के पांच दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को और मजबूती मिलेगी। इन तीनों ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिलकर पांच शतक जमाए थे जिसमें दो दोहरे और एक तिहरा शतक भी शामिल था।
टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले रेयान हैरिस और मिशेल स्टार्क एक बार फिर बल्लेबाजों की नींद उड़ाने के लिए टीम में मौजूद रहेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड की मौजूदगी से भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूती मिलेगी जिन्होंने टी20 मैचों में सलामी बल्लेबाज और फिर छठे नंबर पर उतरते हुए क्रमश: 72 और 32 रन की पारी खेली थी।
वेड के अलावा टी20 टीम के सदस्य रहे डेनियल क्रिस्टियन, मिशेल मार्श, क्लाइंट मैकाय और जेवियर डोहर्टी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूती देंगे।
आंकड़ों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर एक टीम जबकि भारत विश्व चैम्पियन है। ऑस्ट्रेलिया ने जहां अपने पिछले 10 में से सात मैच जीते हैं वहीं भारत ने 10 में से नौ मुकाबलों में बाजी मारी है। भारत ने पिछले साल क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद ही विश्वकप में खिताब जीत का सफर तय किया था। दोनों टीमों के बीच जिन पिछले 10 मैचों का नतीजा निकला है उनमें भारत ने छह जबकि ऑस्ट्रेलिया ने चार जीते हैं। ये आंकड़े दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को भी दर्शाते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया: माइकल क्लार्क (कप्तान), डेविड वॉर्नर, रिकी पोंटिंग, पीटर फॉरेस्ट, डेनियल क्रिस्टियन, डेविड हस्सी, माइकल हस्सी, मैथ्यू वेड, ब्रेट ली, रेयान हैरिस, मिशेल स्टार्क, जेवियर डोहार्टी, क्लाइंट मैकाय और मिशेल मार्श।
भारत: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल शर्मा, प्रवीण कुमार, विनय कुमार और जहीर खान।
समय: मैच भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।

20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल