बुधवार, 19 जून, 2013 | 20:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
उदाना और कापुगेदारा श्रीलंकाई टीम में
कोलंबो, एजेंसी
First Published:16-07-12 08:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
तेज गेंदबाज इसुरू उदाना और बल्लेबाज चमारा कापुगेदारा को भारत के खिलाफ 21 जुलाई से होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

उदाना ने अब तक छह टी20 मैच खेले हैं लेकिन उन्हें अभी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पदार्पण करना है। कापुगेदारा ने श्रीलंका की तरफ से आखिरी मैच मार्च में एशिया कप में खेला था। बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ ने भी टीम में वापसी की है। हेराथ को पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम तीन वनडे मैचों में विश्राम दिया गया था। इन तीनों खिलाड़ियों को दिलहारा फर्नांडो, नुवान प्रदीप और सजीवा वीराकून के स्थान पर चुना गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच पहले दोनों वनडे मैच 21 और 24 जुलाई को हम्बनटोटा में खेले जाएंगे। तीसरा और चौथा मैच क्रमश: 28 और 31 जुलाई को कोलंबो में जबकि पांचवां और अंतिम वनडे मैच चार अगस्त को पाल्लेकल में खेला जाएगा। इसके बाद पाल्लेकल में ही सात अगस्त को एकमात्र टी20 मैच भी खेला जाएगा।

श्रीलंका की एकदिवसीय टीम इस प्रकार है-
माहेला जयवर्धने (कप्तान), एंजेला मैथ्यूज (उप कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, उपुल तरंगा, दिनेश चंदीमल, नुवान कुलशेखरा, तिसारा परेरा, लाहिरू तिरिमाने, लेसिथ मालिंगा, चमारा कापुगेदारा, रंगना हेराथ, सचित्र सेनानायके, जीवन मेंडिस और इसुरू उदाना।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°