चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

नोटिंघमशायर ने आईपीएल में खेलने से लगाई रोक
लंदन, एजेंसी
First Published:22-12-12 03:20 PM
इंग्लिश काउंटी टीम नोटिंघमशायर ने अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से रोक लगा दी है।
काउंटी क्लब ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आईपीएल में नहीं खेलने के लिए कहा है।
आईपीएल के वर्ष 2013 में तीन अप्रैल से शुरू होने जा रहे छठे संस्करण में नोटिंघम के कई खिलाड़ियों जैसे कि एलेक्स हेल्स, समित पटेल, माइकल लंब आदि ने हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखाई है।
हालांकि लीग के ठीक सात दिन बाद नोटिंघम काउंटी चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है। ऐसे में क्लब के क्रिकेट निदेशक माइक नीवेल ने कहा है कि सभी खिलाड़ियों को पहले अपनी काउंटी टीम के लिए खेलने पर ध्यान देना चाहिए।
नीवेल ने अपने बयान में कहा कि हमने अपने खिलाड़ियों को काउंटी चैंपियनशिप के दौरान उपलब्ध रहने के लिए कहा है। मुझे कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए काउंटी क्रिकेट से रिलीज करने के लिए कहा है लेकिन यह हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से हैं और हम उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।
हालांकि नीवेल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रेम स्वान को आईपीएल में खेलने की अनुमति दी जाएगी क्योंकि उनके अनुबंध इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा संचालित किए जाते हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल