बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
पंजाब का विजय अभियान रोकने की कोशिश करेगा मुंबई
मुंबई, एजेंसी
First Published:07-12-12 01:22 PM
चोट के कारण पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाने वाले नियमित कप्तान अजित अगरकर की वापसी के बाद मजबूत दिख रही मुंबई की टीम वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच में पंजाब के विजय अभियान को रोकने की कोशिश करेगी।
मुंबई के चार मैच में दस अंक हैं तथा वह ग्रुप ए में पंजाब (पांच मैच में 29 अंक) और मध्य प्रदेश (चार मैच में 11 अंक) के बाद तीसरे स्थान पर है। वह यहां जीत दर्ज करके नाकआउट चरण में पहुंचने का अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगा। इस ग्रुप से तीन टीमें नाकआउट में पहुंचेंगी।
पंजाब की टीम इस समय लय में है। उसने अभी तक पांच में से चार मैच जीते हैं। वह भी 39 बार के चैंपियन मुंबई को उसके मैदान पर हराने की कोशिश करेगा। इन दोनों टीमों के बीच यहां खेले गये पिछले मैच में मुंबई ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी।
पंजाब को भी कप्तान हरभजन सिंह की वापसी से मजबूती मिली है। भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें इस मैच में खेलने की अनुमति दे दी है। मुंबई के अजिंक्या रहाणे भी इस मैच में खेलेंगे। ये दोनों इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट मैच में अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाये थे।
हरभजन यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नागपुर टेस्ट मैच के लिये टीम में वापसी की कोशिश करेंगे। यदि उन्हें इस टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है तो यह उनका 100वां टेस्ट मैच भी होगा।
पंजाब ने हरभजन की अगुवाई में हैदराबाद को हराया था। इसके बाद उनकी अनुपस्थिति में भी पंजाब ने अच्छा प्रदर्शन किया। उसने हालांकि अपनी सभी जीत अपने घरेलू मैदान मोहाली में हासिल की। उसने रेलवे के खिलाफ भुवनेश्वर में मैच खेला जो ड्रा रहा था।
मोहाली में मध्यम गति के गेंदबाजों को मदद मिलती है इसलिए पंजाब के तीनों तेज गेंदबाजों संदीप शर्मा (पांच मैच में 29 विकेट), सिद्धार्थ कौल (पांच मैच में 27 विकेट) और मनप्रीत गोनी (चार मैच में 16 विकेट) ने इसका पूरा फायदा उठाया।
लेकिन वानखेड़े की पिच से तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में हरभजन पर अधिक दारोमदार रहेगा क्योंकि लेग स्पिनर राहुल शर्मा और बायें हाथ के स्पिनर बिपुल शर्मा अभी तक प्रभावित नहीं कर पाये हैं।
युवा सलामी बल्लेबाज जीवनजोत सिंह, विकेटकीपर उदय कौल और करण गोयल ने पंजाब की बल्लेबाजी की मुख्य जिम्मेदारी संभाली है। मनदीप सिंह और मयंक सिडाना को हालांकि अब भी फार्म में वापसी का इंतजार है।
अजित अगरकर और बलविंदर सिंह संधू जूनियर की वापसी से मुंबई का आक्रमण मजबूत हुआ है। अभी तक अभिषेक नायर, धवल कुलकर्णी, अविष्कार साल्वी और शेमल वेंगाकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। आफ स्पिनर रमेश पोवार ने भी निराश किया है।
रहाणे की वापसी से मुंबई की बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। मुंबई के लिये अभी तक नायर और हिकेन शाह और रोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की खराब फार्म उसके लिये चिंता का विषय है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
