29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
मुंबई को चुनौती देंगे किंग्स इलेवन के होनहार
मुम्बई, एजेंसी
First Published:22-04-12 10:56 AM
हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी। लगातार दो मैचों में हार झेल चुकी किंग्स इलेवन हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी वहीं मुम्बई की कोशिश चौथी जीत दर्ज करने की होगी।
मुम्बई टीम को पिछले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स से सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी जबकि किंग्स इलेवन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले मुकाबले में पांच विकेट से पटखनी दी थी।
मुम्बई ने अब तक खेले पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है जबकि दो में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। छह अंकों के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर मुम्बई अंक तालिका में छठे स्थान पर है। किंग्स इलेवन को छह मैचों में से दो में जीत जबकि चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चार अंक लेकर किंग्स इलेवन तालिका में आठवें स्थान पर है।
किंग्स इलेवन के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के खेलने की सम्भावनाओं को बल मिला है। तेंदुलकर उंगली में चोट के कारण कई मैचों में नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में यदि वह इस मुकाबले में खेलते हैं तो टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी।
दूसरी ओर, नियमित कप्तान एडम गिलक्रिस्ट का चोटिल होना किंग्स इलेवन के लिए चिंता का विषय है। गिलक्रिस्ट चोट के कारण चैलेंजर्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।
हरफनमौला अजहर महमूद के टीम से जुड़ने से किंग्स इलेवन को मजबूती मिली है। अजहर ने पिछले मुकाबले में 14 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
