इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
न्यूजीलैंड ने मुकाबला लेकिन युवराज ने जीता दिल
चेन्नई, एजेंसी
First Published:11-09-12 06:47 PM
Last Updated:11-09-12 10:40 PM
ब्रैंडन मैक्कुलम के तूफानी अर्धशतक के बाद अंतिम ओवरों गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे और अंतिम टवेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को एक रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली।
कैंसर से उबरकर लगभग नौ महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे युवराज सिंह ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने अंतिम ओवर में पवेलियन लौटने से पहले 26 गेंद में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 34 रन बनाए। उन्होंने इससे पहले दो ओवर की गेंदबाजी में 14 रन दिए और एक कैच लपका।
भारत की ओर से विराट कोहली ने 41 गेंद में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली जिससे मेजबान टीम 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 13 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाकर मजबूत स्थिति में दिख रही थी। उनके आउट होने के बाद टीम हालांकि जरूरी रन नहीं जुटा सकी।
कोहली ने सुरेश रैना (27) के साथ 60 और युवराज के साथ 34 रन की साझेदारी की। युवराज ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 22) के साथ 42 रन की साझेदारी की लेकिन इसके बावजूद भरात को शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने आक्रामक बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम की 91 रन की ताबड़तोड़ पारी की मदद से खराब शुरूआत से उबरते हुए पांच विकेट पर 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड की भारत दौरे पर यह पहली जीत है। विशाखापत्तनम में खेला जाने वाला सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड की यह लगातार चौथी जीत है। दोनों टीमों के बीच हुए अब तक सभी मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है।
भारत के पास हालांकि इस समीकरण को बदलने का अच्छा मौका था। उसे अंतिम ओवर में 13 रन की दरकार थी लेकिन टीम 11 रन ही जुटा सकी। टीम ने इस दौरान जेम्स फ्रेंकलिन के इस ओवर की चौथी गेंद पर युवराज का विकेट भी गंवाया जो बोल्ड हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को शानदार फार्म में चल रहे कोहली ने तूफानी शुरुआत दिलाई। कोहली ने काइल मिल्स के पहले ओवर में चौका जड़कर खाता खोलने के बाद अगले ओवर में एडम मिल्ने पर भी दो चौके जड़े। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का खराब प्रदर्शन टी20 में भी जारी रहा। वह मिल्स की आफ कटर पर उन्हीं को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीन रन बनाए।
कोहली ने इसके बाद रैना के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। रैना 10 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जैकब ओरम की गेंद पर मिड आफ पर मिल्ने ने उनका कैच छोड़ दिया। कोहली ने मिल्ने के अगले ओवर में दो चौके मारे और डेनियल विटोरी की गेंद पर चार रन के साथ सिर्फ 30 गेंद में अपना दूसरा टी20 अर्धशतक पूरा किया। रैना ने बायें हाथ के स्पिनर रोनी हीरा का स्वागत लांग आन पर छक्के के साथ किया। मिल्स ने हालांकि अगले ओवर में उन्हें शार्ट कवर पर टेलर के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 22 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का मारा। रैना के आउट होने पर युवराज मैदान पर उतरे और दर्शकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। लगभग नौ महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे युवराज ने मिल्स की गेंद पर एक रन के साथ खाता खोला। न्यूजीलैंड ने सिर्फ दो रन पर दो विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद मैकुलम ने केन विलियमसन (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान रोस टेलर (नाबाद 25) के साथ चौथे विकेट के लिए 4.1 ओवर में 47 रन जोड़े। मैक्कुलम ने 55 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के मारे। भारत की ओर से इरफान पठान सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहीर खान और पठान की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने उन्होंने निराश नहीं किया। इन दोनों ने दो रन के स्कोर तक ही दोनों सालामी बल्लेबाजों राब निकोल (0) और मार्टिन गुप्टिल (1) को पवेलियन भेज दिया। जहीर ने निकोल जबकि पठान ने गुप्टिल को बोल्ड किया। मैक्कुलम और विलियमसन की जोड़ी ने इसके बाद पारी को संभाला। मैकुलम ने अधिक आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने जहीर पर दो चौके जड़ने के अलावा तीन साल से भी अधिक समय बाद टीम इंडिया की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी पर भी दो चौके मारे। विलियमसन ने पठान पर चौके से खाता खोलने के बाद उनके अगले ओवर में भी चौका मारा। उन्होंने और मैक्कुलम ने छह ओवर में टीम का स्कोर दो विकेट पर 36 रन तक पहुंचाया। मैच का अहम लम्हा सातवें ओवर में आया जब कैंसर से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे युवराज गेंदबाजी के लिए उतरे। बायें हाथ के इस स्पिनर ने अपने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए। दर्शकों ने इस दौरान प्रत्येक गेंद पर उनका हौसला बढ़ाया। मैक्कुलम ने युवराज पर सीधा छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में वह भाग्यशाली रहे जब बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपनी ही गेंद पर मुश्किल कैच छोड़ दिया। मैक्कुलम ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए अगले ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद को भी छह रन के लिए भेजा। मैक्कुलम ने अश्विन पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चार रन बटोरकर 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। धौनी ने 12वें ओवर में पठान को वापसी कराई और उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। मैक्कुलम ने उनका स्वागत चौके के साथ किया लेकिन एक गेंद बाद विलियमसन स्कूप शाट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए और अश्विन ने पीछे की ओर दौड़ते हुए अच्छा कैच लपका। विलियमसन ने 26 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे। न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में रनों का सैकड़ा पूरा किया। मैक्कुलम ने इसके बाद कोहली पर लगातार दो चौके और अश्विन पर छक्का और चौका मारा। कप्तान टेलर ने भी पठान की गेंद को लांग आन पर छह रन के लिए भेजा। मैक्कुलम हालांकि जब शतक के करीब थे तब पठान ने लेग स्पिन गेंद फेंककर उन्हें छका दिया और उनके स्टंप उखाड़ दिए। जेम्स फ्रेंकलिन (1) भी इसके बाद बालाजी की धीमी गेंद पर युवराज को कैच देकर पवेलियन लौटे। टेलर और जैकब ओरम (नौ गेंद में नाबाद 18, तीन चौके) ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड ने अंतिम छह ओवर में 67 रन जोड़े।

20

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
(1) विरेन्द्र सहवाग का बाहर होना : भारतीय टीम का मैच हारना
(2) धोनी का मैदान में रहते हुए भारत का हार : देश के लिए शर्म की बात
By Dharmendra kumar (12th-September-2012 07:08:AM)
वीरेंदर सहवाग को जबरदस्ती उन्फित कर दिया गया है रोहित शर्मा को खिलाने के लिए वाह
By aditya (11th-September-2012 07:11:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल