इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
धौनी बेहतरीन कप्तान, उन्हें बदलने की जरूरत नहीं: कोहली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-06-12 09:09 PM
युवा बल्लेबाज और एकदिवसीय टीम के उप कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस में खुद को शामिल करते हुए महेंद्र सिंह धौनी को बेहतरीन कप्तान करार देते हुए कहा कि उन्होंने आज तक कभी खराब कप्तानी नहीं की।
धौनी की टेस्ट कप्तानी की हाल में आलोचना होती रही है तथा इस प्रारूप की कमान गौतम गंभीर को सौंपने की वकालत की जा रही है। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत दिलाने वाले गंभीर ने भी कप्तानी संभालने में दिलचस्पी दिखाई है। कोहली ने हालांकि कहा कि धौनी की कप्तानी का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कप्तान कौन बनता है यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। मैं इस बारे में नहीं सोचता। महेंद्र सिंह धौनी ने भारत को जितनी उंचाईयों तक पहुंचाया है उसका कोई जवाब नहीं है। वह बेहतरीन कप्तान हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी खराब कप्तानी की होगी। वह सबसे सफल कप्तान हैं।
उन्होंने भविष्य में गंभीर को टेस्ट और धौनी को सीमित ओवरों का कप्तान बनाए जाने की संभावना के बारे में कहा कि इस पर फैसला चयनसमिति को करना है। उन्होंने (गंभीर) ने आईपीएल में बहुत अच्छी कप्तानी की और उनकी टीम चैंपियन बनी लेकिन यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।
कोहली ने इसके साथ ही कहा कि आक्रामकता उनका सकारात्मक पक्ष है लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि मैदान पर कुछ अवसरों पर वह भावनाओं में बह जाते हैं और इस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
02

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
bilkul sahi kahan viraat
By sanjeev rajak (14th-June-2012 10:02:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
