गुरुवार, 20 जून, 2013 | 14:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
देशवासियों के लिये तोहफा है यह जीत : हफीज़
बेंगलुरू, एजेंसी
First Published:26-12-12 12:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज़ ने भारत पर पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मिली पांच विकेट से जीत को टीमवर्क का नतीजा बताते हुए इसे देश के नाम समर्पित किया।
     
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीतने वाले हफीज़ ने कहा कि पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम सीरीज़ की अच्छी शुरूआत चाहते थे।
    
उन्होंने तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि मोहम्मद इरफान हमारे लिये सरप्राइज पैकेज रहा। हमें पता था कि हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं। हमें पता था कि गेंद पुरानी होने पर उमर गुल कमाल कर सकता है। मारे गेंदबाजों ने भारत को उतने स्कोर पर रोका जितना हम चाहते थे।
    
उन्होंने कहा कि नई गेंद के बाद स्पिनरों के आने पर हमें पता चल गया था कि हमारे पास मौका है। हमने सही समय पर जोखिम लिया। कायदे आज़म मोहम्मद अली जिन्ना के जन्मदिन पर इस जीत को देशवासियों के नाम समर्पित करते हुए हफीज ने कहा कि यह देश के लिये हमारा तोहफा है। पाकिस्तान में कायद दिवस है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 37 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°