UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
हमारी निगाह क्लीन स्वीप पर : मिसबाह
कोलकाता, एजेंसी
First Published:04-01-13 03:38 PM
पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने भारतीय टीम को आगाह करते हुए कहा कि उनकी टीम नई दिल्ली में छह जनवरी को होने वाले मैच में भी किसी तरह की कोताही नहीं बरतेगी और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
पाकिस्तान ने चेन्नई में पहला वनडे छह विकेट से और कोलकाता में दूसरे वनडे में 85 रन से जीत दर्ज करके सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। तीसरा और आखिरी मैच छह जनवरी को फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा।
मिसबाह ने कहा कि भारत के खिलाफ जीत हमेशा बड़ी होती है। हम उनसे विश्व कप में हार गये थे। यह बड़ी जीत है। हम क्लीन स्वीप करना चाहेंगे। 3-0 से जीत बड़ी उपलब्धि होगी। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि तेज गेंदबाज उमर गुल, जुनैद खान और मोहम्मद इरफान ने उनकी टीम का पलड़ा भारी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारी अच्छी गेंदबाजी के कारण हमारा पलड़ा भारी है। भारतीय बल्लेबाज लंबे समय से जूझ रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाया। अमूमन हमें यहां सपाट विकेट मिलता है लेकिन चेन्नई और कोलकाता दोनों जगह बल्लेबाजों के लिये चुनौतीपूर्ण पिचें थी।
मिसबाह ने कहा कि यह वास्तव में पाकिस्तान क्रिकेट के लिये अच्छा समय है। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान के लिये वास्तव में खुश हूं। अच्छी बात यह है कि सीरीज़ शुरू होने से पहले हम अपने तेज गेंदबाजी विभाग में संघर्ष कर रहे थे लेकिन यहां हमारे तीनों तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
