बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
'पोंटिंग के संन्यास की खबर से सुन्न पड़ गया था'
पर्थ, एजेंसी
First Published:30-11-12 02:35 PM
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रिकी पोंटिंग के संन्यास की घोषणा सुनते ही वह सुन्न पड़ गए थे।
क्लार्क ने कहा कि टीम के होटल में अन्य खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ खड़े होकर जब पोंटिंग ने यह कहा कि पर्थ उनका आखिरी टेस्ट होगा तो मैं यह खबर सुनकर इतना हैरान था कि मेरा शरीर पूरी तरह से सुन्न पड़ गया था।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि रिकी टीम के वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुझसे पहले अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में उनका योगदान और उपस्थिति हमेशा से रही है। अगले महीने श्रीलंका में रिकी के बगैर खेलने जाना हमारे लिए काफी अजीब अनुभव होगा।
न्यूज लिमिटेड अखबार के कॉलम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पर्थ टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा करने वाले पूर्व कप्तान पोंटिंग की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि पोंटिंग एक महान खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया।
क्लार्क ने कहा कि पोंटिंग टेस्ट में सचिन के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि इससे कहीं आगे हैं। उन्होंने इतना कुछ किया है जिसके बारे में दुनिया जानती ही नहीं है। जो समय उन्होंने अपने टीम के सदस्यों के साथ बिताया है। जो सलाह हमेशा उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को दी और जब कई खिलाड़ी अपने कमजोर दौर से गुजर रहे थे तो उन्होंने जिस तरह से उन्हें संभाला वह काबिलेतारीफ है।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी पोंटिंग ने दशकों तक चले अपने क्रिकेट करियर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम पर्थ टेस्ट के बाद विराम लगाने की गुरुवार को घोषणा कर दी थी। पोंटिंग की इस अचानक की गई घोषणा से उनकी टीम के सदस्य काफी स्तब्ध हैं।

01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल