रविवार, 26 मई, 2013 | 02:20 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सुपरकिंग्स ने चार्जर्स को 10 रनों से हराया
चेन्नई, एजेंसी
First Published:04-05-12 08:15 PM
Last Updated:05-05-12 12:56 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए लीग मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने डेक्कन चार्जर्स टीम को 10 रनों से पराजित कर दिया।

सुपरकिंग्स की ओर से रखे गए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। चार्जर्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले उसके दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए।

चार्जर्स की ओर से कैमरन व्हाइट ने सर्वाधिक 77 रन बनाए लेकिन जब टीम को उनकी दरकार थी तो दो रन चुराने के चक्कर में वह रन आउट हो गए। यहीं मैच का पासा पलटा और सुपरकिंग्स जीत हासिल करने में कामयाब रही।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए पार्थिव पटेल और शिखर धवन ने एक बार फिर पारी की शुरुआत की। स्कोर बोर्ड में अभी नौ रन ही जुड़े थे कि पटेल आउट हो गए। एक रन के निजी योग पर वह एल्बी मोर्कल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया।

धवन ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कैमरन व्हाइट के साथ 68 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया जहां से जीत बहुत मुश्किल नहीं थी। लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद चार्जर्स की टीम बैकफुट पर आ गई।

11वें ओवर में धवन आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान कुमार संगकारा भी कुछ खास नहीं कर सके और वह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेनियल क्रिस्टियन ने व्हाइट का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की लेकिन 19वें ओवर में दो रन चुराने के प्रयास में व्हाइट रन आउट हो गए और इसके साथ ही चार्जर्स की उम्मीदें क्रिस्टियन पर टिक गई।

क्रिस्टियन ने 24 गेंदों पर 27 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इससे पहले व्हाइट ने 77 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 53 गेंदों का सामना किया और नौ चौके तथा दो छक्के लगाए।

आखिरी ओवर में चार्जर्स को जीत के लिए 20 रन बनाने थे लेकिन उसके बल्लेबाज सिर्फ नौ रन ही बना सके। धवन ने चार्जर्स की ओर से दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया है और तीन चौके लगाकर 36 रन बनाए।

सुपरकिंग्स की ओर से बेन हिल्फेनहास, एल्बी मोर्कल और सुरेश रैना ने एक-एक विकेट हासिल किए। इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। सुपरकिंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज फाफ डय़ू प्लेसिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 34 रनों की पारी खेली। सुरेश रैना ने 32 रन बनाए।

प्लेसिस ने 35 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए जबकि धौनी ने 34 रनों की अपनी पारी के दौरान 28 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई।

प्लेसिस ने इससे पहले दूसरे विकेट के लिए रैना के साथ 64 रनों की साझेदारी की। रैना के रूप में सुपरकिंग्स का दूसरा विकेट गिरा था। वह 10वें ओवर में अमित मिश्रा की गेंद पर अभिषेक झुनझुनवाला के हाथों लपके गए। उस समय टीम का स्कोर 79 रन था। रैना ने 24 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के और एक चौका लगाया।

सुपरकिंग्स ने मुरली विजय के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। उस समय टीम का कुल स्कोर सिर्फ 15 रन ही था। विजय ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। वीर प्रताप सिंह की गेंद पर अमित मिश्रा ने उनका कैच लपका।

एल्बी मोर्कल ने नौ गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया वहीं ड्वेन ब्रावो 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। चार्जर्स की ओर से वीर प्रताप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट हासिल किए जबकि अभिषेक झुनझुनवाला, अमित मिश्रा, डेनियल क्रिस्टियन और आशीष रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किए।

सुपरकिंग्स के 11 मैचों से 11 अंक हो गए हैं और वह बेहतर नेट रनरेट के आधार पर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है जबकि चार्जर्स ने 10 मैचों से पांच अंक जुटाए हैं और वह नौ टीमों की तालिका में सबसे निचले क्रम पर है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°